T20 World Cup: भारत ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला
यहां पर्थ स्टेडियम में रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
पर्थ, 30 अक्टूबर : यहां पर्थ स्टेडियम में रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने एक बदलाव किया है, जिसमें अक्षर पटेल की जगह दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने तबरेज शम्सी की जगह लुंगी एनगिडी को तरजीह दी है.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह. यह भी पढ़ें : FIFA World Cup: फीफा विश्व कप मेजबान कतर ने जर्मन आलोचना पर किया पलटवार
दक्षिण अफ्रीका टीम : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्टजे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

