रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के चौथे तल्ले से कूदकर स्वीमिंग कोच ने दी जान

सोमवार सुबह वह स्टेडियम की चौथी मंजिल पर पहुंचे और वहां से अचानक छलांग लगा दी. जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर स्टेडियम में मौजूद लोग दौड़े. उन्हें लहूलुहान हालत में धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां आईसीयू में इलाज के दौरान थोड़ी देर में ही उनकी मौत हो गई.

रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में एक स्वीमिंग कोच ने सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे स्टेडियम के चौथे तल्ले से कूदकर खुदकुशी कर ली. कोच का नाम बादल है और वह पटना जिले के रहने वाले थे. वह यहां कुछ अरसे से स्वीमिंग कोच के तौर पर कार्यरत थे. बादल की उम्र 23 साल थी. आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे. हालांकि स्वीमिंग की ट्रेनिंग लेने वालों और उन्हें जानने वालों का कहना है कि वे काफी एनर्जेटिक और खुशमिजाज स्वभाव के थे. यह भी पढ़ें: भारत, चीन के बीच गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स में अलगाव की प्रक्रिया आज होगी समाप्त

सोमवार सुबह वह स्टेडियम की चौथी मंजिल पर पहुंचे और वहां से अचानक छलांग लगा दी. जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर स्टेडियम में मौजूद लोग दौड़े. उन्हें लहूलुहान हालत में धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां आईसीयू में इलाज के दौरान थोड़ी देर में ही उनकी मौत हो गई.

जानकारी मिलने पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस उनके परिजनों और परिचितों से जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\