Suryakumar Yadav Surgery: लंदन में सूर्यकुमार यादव का स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन, फैंस को अस्पताल से फोटो पोस्ट कर हेल्थ उपडेट की दी जानकारी

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों लंदन में हैं, जहां उन्होंने अपने दाहिने हिस्से में हुए स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन करवाया है। ऑपरेशन के बाद सूर्यकुमार ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैंस को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी.

Suryakumar Yadav Surgery

Suryakumar Yadav Sports Hernia Surgery: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों लंदन में हैं, जहां उन्होंने अपने दाहिने हिस्से में हुए स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन करवाया है. ऑपरेशन के बाद सूर्यकुमार ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैंस को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी.

अस्पताल से शेयर की तस्वीर

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "स्पोर्ट्स हर्निया के लिए निचले दाहिने पेट का ऑपरेशन करवाया। शुक्रगुजार हूं कि ऑपरेशन बहुत smooth रहा और मैं अब रिकवरी की राह पर हूं। मैं जल्द ही वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट्स में उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं.सभी उन्हें फिर से मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हैं. यह भी पढ़े: Suryakumar Yadav Sports Hernia Treatment: स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के लिए लंदन पहुंचे सूर्यकुमार यादव, जानें कब तक रह सकते हैं टीम से बाहर

कुछ सप्ताह रह सकते हैं मैदान से बाहर

ऑपरेशन के बाद सूर्यकुमार यादव के कुछ हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है.

IPL 2025 में दिखा था शानदार फॉर्म

मुंबई इंडियंस के इस स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की बेहतरीन औसत और 167.9 की स्ट्राइक रेट से कुल 717 रन बनाए थे। उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया के लिए उनकी वापसी काफी अहम मानी जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट