सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने दिया बेटे को जन्म, फोटो शेयर कर क्रिकेटर ने बताया नाम
सुरेश रैना ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए लिखा कि एक बार फिर आश्चर्य, आशा, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया की नई शुरुआत हुई हैं. हम अपने नन्हे बेटे रिओ रैना का स्वागत करते हैं.
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है. सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका (Priyanka) ने आज यानी 23 मार्च की सुबह बेटे को जन्म दिया है. जिसकी जानकारी सुरेश ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की है. सुरेश ने अस्पताल से एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनकी पत्नी और वो अपने घर आए नन्हे मेहमान के साथ नजर आ रहे हैं. इस मौके पर दोनों की खुशी देखते ही बन रही हैं.
आपको बता दे कि सुरेश रैना को पहले से एक बेटी है. जिसका नाम ग्रेसिया है. ग्रेसिया का जन्म 2016 में हुआ था. जिसके बाद अब एक बार फिर सुरेश रैना पिता बने हैं. सुरेश ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए लिखा कि एक बार फिर आश्चर्य, आशा, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया की नई शुरुआत हुई हैं. हम अपने नन्हे बेटे रिओ रैना का स्वागत करते हैं.
The beginning of all things – wonder, hope, possibilities and a better world! We are proud to welcome our son & Gracia’s little brother - Rio Raina. May he flows beyond boundaries, bringing peace, renewal & prosperity to everyone’s life. pic.twitter.com/SLR9FPutdx
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) March 23, 2020
आपको बता दे कि सुरेश रैना के पिता बनने की खबर के बाद ही हरभजन सिंह ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी है.
Congratulations @ImRaina and Priyanka for the baby 👦🍼 boy ❤️🤗
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 23, 2020
आपको बता दे कि सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. कोरोना वायरस के चलते इस बार आईपीएल को पोस्टपोन कर दिया गया है. जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2020 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

