SL vs NZ 2nd Test 2024 Day 3 Scorecard: श्रीलंका के गेंदबाजों का प्रकोप जारी, टी ब्रेक तक फॉलो-ऑन खेल रही न्यूजीलैंड की आधी बल्लेबाजी सिमटी, कीवी टीम अभी भी 384 रन पीछे

फॉलो-ऑन खेलने उतरी न्यूज़ीलैंड ने टी ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में 29.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 130 रन जोड़ पाएं. वही, श्रीलंका के लिए निशान पेइरिस 3 विकेट, धनंजय डी सिल्वा 1, प्रभात जयसूर्या 1 झटकें है.

श्रीलंका (Photo Credit: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 3 Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दूसरा टेस्ट मुकाबला 26 सितंबर से यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 14 ओवरों में दो विकेट खोकर 22 रन बनाए थे. तीसरे दिन के शुरुआत में केन विलियमसन नाबाद 6 रन और अजाज पटेल नाबाद 0 रन के आगे खेलना शुरू किया. लेकिन कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाएं और मात्र 88 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई है. जिसकें बाद फॉलो-ऑन खेलने उतरी न्यूज़ीलैंड ने टी ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में 29.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 130 रन जोड़ पाएं. वही, श्रीलंका के लिए निशान पेइरिस 3 विकेट, धनंजय डी सिल्वा 1, प्रभात जयसूर्या  1 झटकें है. यह भी पढ़ें: श्रीलंका के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड को 88 रन पर ऑलआउट कर फॉलो-ऑन खेलने पर किया मजबूर

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के टीम का आगाज बढ़िया नहीं रहा और महज 19 रन पर दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए. डेवोन कॉनवे के अलावा केन विलियमसन ने 7 रन बनाए. मिशेल सेंटनर सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली है. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो 1, निशान पेइरिस 3 और प्रभात जयसूर्या 6 विकेट लेकर कमर तोड़ दी. जिसके वजह से न्यूजीलैंड की टीम 514 रन पिछड़ गई.

इससे पहले दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चांडीमल ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने बीच शतकीय साझेदारी हुई. पहली पारी में श्रीलंका की टीम 163.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर 602 रनों पर पारी घोषित कर दी.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली. दिनेश चांडीमल 111 रन, कामिंदु मेंडिस नाबाद 186 रन और कुसल मेंडिस नाबाद 106 रन बनाए. इनके अलावा एंजेलो मैथ्यूज 88 रन, पथुम निसांका 1 रन, दिमुथ करुणारत्ने 46 रन और कप्तान धनंजय डी सिल्वा 44 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. ग्लेन फिलिप्स के अलावा कप्तान टिम साउदी को एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड