साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप को शादी की बधाई देने में सचिन तेंदुलकर से हुई ये बड़ी गलती, हुए जमकर ट्रोल
साइना नेहवाल ने बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप से 14 दिसंबर को शादी कर ली जिसकी तस्वीर भी इंटरनेट पर देखने को मिली थी
साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) से 14 दिसंबर, शुक्रवार को बेहद सादे ढंग से शादी की. शादी के बाद उन्होंने कश्यप के साथ अपनी एक फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. ट्विटर पर साइना की वेडिंग फोटो को देखने के बाद देश और दुनिया में मौजूद उनके फैंस उन्हें बधाई देने लगे. इसी के साथ साइना के कई करीबी दोस्तों ने भी उन्हें ट्विटर पर बधाई दी. इसी दौरान मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी साइना को शादी की बधाई दी.
लेकिन ट्विटर पर बधाई संदेश देते वक्त सचिन से एक ऐसी गलती गलती हो गई जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनना पड़ गया. दरअसल, सचिन ने इस शादीशुदा जोड़े को विश करते हुए उनकी फोटो पोस्ट करने की बजाय साइना के साथ बैडमिंटन प्लेयर श्रीकांत किदाम्बी (Shrikant Kidambi) की फोटो पोस्ट कर दी. हालांकि सचिन ने फोटो पोस्ट करके अपने कैप्शन में साइना और पारुपल्ली को टैग करके उन्हें बधाई दी. लेकिन ट्वीट में साइना को किदाम्बी के साथ देखकर लोग कंफ्यूज हो गए और इसके बाद सचिन से सवाल करने लगे.

हालांकि इसके बाद सचिन ने फौरन अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया. लेकिन तब तक नुक्सान तो हो चुका था. लोगों ने इस बात के लिए सचिन को ट्विटर पर खूब ट्रोल किया और उनका मजाक उड़ाया.
Heartiest congratulations to @NSaina & @parupallik on their wedding. Have a happy married life! Wish you all the very best. May God bless you with the best partnership of your life. pic.twitter.com/HLxvLOImUL
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 14, 2018
भले ही बाद में सचिन ने साइना और पारुपल्ली की नई फोटो पोस्ट करके उन्हें विश किया लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर खूब मजाक उड़ाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2018 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

