Rishabh Pant LSG Captain IPL 2025: ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनना तय

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का कप्तान बनना लगभग तय है. उनको एलएसजी ने नवंबर 2024 की नीलामी में 27 करोड़ रूपये में ख़रीदा था.

Rishabh Pant (Photo: Cricbuzz)

नई दिल्ली, 19 जनवरी : आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का कप्तान बनना लगभग तय है. उनको एलएसजी ने नवंबर 2024 की नीलामी में 27 करोड़ रूपये में ख़रीदा था.

पंत एलएसजी के दूसरे कप्तान होंगे. इससे पहले 2022 से 2024 तक केएल राहुल ने इस टीम की कमान संभाली थी और टीम पहले दो साल प्ले ऑफ़ में भी पहुंची थी. हालांकि 2024 में टीम सातवें स्थान पर रही और एक मैच के दौरान कप्तान राहुल और टीम मालिक संजीव गोयनका को टीवी पर गंभीर बहस करते हुए देखा गया. इसके बाद राहुल नीलामी की ओर बढ़ गए, जहां उन्हें इस बार पंत की पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा. यह भी पढ़ें : IND vs WI ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025 Scorecard: भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज भारतीय महिला टीम को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त, जोशीता वी जे ने किया शानदार प्रदर्शन

यह दूसरी आईपीएल टीम होगी, जिसके पंत कप्तान होंगे. इससे पहले उन्होंने 2021, 2022 और 2024 सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी. 2023 में वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे. कप्तानी के कारण ही पंत ने दिल्ली छोड़ने का निर्णय लिया था, क्योंकि दिल्ली उन्हें रिटेन तो करना चाहती थी, लेकिन कप्तानी नहीं देना चाहती थी.

एलएसजी ने सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों निकोलस पूरन, आयुष बदौनी, मोहसिन ख़ान, रवि बिश्नोई और मयंक यादव को रिटेन किया था. इसके बाद उन्हें नीलामी के दौरान डेविड मिलर, मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम जैसे विदेशी खिलाड़ी मिले. पूरन के साथ ये तीनों खिलाड़ी भी कप्तानी के विकल्प थे, लेकिन अंत में फ्रेंचाइजी ने पंत के साथ जाने का निर्णय लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs AFG Test Series: टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान, जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट