खेल

Pro Kabaddi League 2019: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को 34-21 से हराया

जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग में सातवें सीजन के पटना लेग में विजयी शुरुआत करते हुए पूर्व चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-21 से हराकर लीग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

Pro Kabaddi League 2019: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को 34-21 से हराया
जयपुर पिंक पैंथर्स (Photo Credits: IANS)

Pro Kabaddi League 2019: जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में सातवें सीजन के पटना लेग में विजयी शुरुआत करते हुए पूर्व चैंपियन पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) को 34-21 से हराकर लीग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. जयपुर की चार मैचों में यह लगातार चौथी जीत है और अब वह 20 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है. पटना की चार मैचों में यह दूसरी हार है और वह 11 अंकों के साथ छठे नंबर पर है.

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम पहले हाफ के बाद 15-9 से आगे थी. टीम ने दूसरे हाफ में भी बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए तीन बार की चैंपियन पटना को उसके घर में करारी मात दी. जयपुर की तरफ से दीपक नरवाल और संदीप धुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: नौ और आठ अंक हासिल किए. पटना की तरफ से कप्तान प्रदीप नरवाल ने नौ अंक लिए.

यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: यू मुंबा ने रोका गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स का विजय रथ

जयपुर ने रेड से 12, टैकल से 17, ऑलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक लिए. पटना की टीम ने रेड से 12, टैकल से सात और दो अतिरिक्त अंक जुटाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).