खेल

Pro Kabaddi League 2019: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया

प्रवेश भैंसवाल के रक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को यहां यूपी योद्धा को 44-19 से करारी शिकस्त दी. गुजरात की यह दो मैचों में दूसरी जीत है जिससे वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है.

Pro Kabaddi League 2019: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया
प्रो कबड्डी लीग (Photo Credits: IANS)

Pro Kabaddi League 2019: प्रवेश भैंसवाल के रक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स (Gujarat Fortune Giants) ने प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को यहां यूपी योद्धा (UP Yoddha) को 44-19 से करारी शिकस्त दी. गुजरात की यह दो मैचों में दूसरी जीत है जिससे वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है.

भैंसवाल ने टैकल से छह अंक बनाये जबकि अपना पदार्पण मैच खेल रहे युवा सुमित ने भी गुजरात की तरफ से प्रभावशाली प्रदर्शन किया. रोहित गुलिया ने एक ‘सुपर 10’ बनाया.

यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को दबंग दिल्ली ने चटाई धुल

बता दें कि इससे पहले गुजरात की टीम ने बैंगलुरु बुल्स को 42-24 से हराया था. गुजरात की टीम ने सीजन का आगाज लगातार दो जीत के साथ किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).