खेल

Pro Kabaddi League 2019: बेंगलुरु बुल्स ने तेलुगू टाइटंस को 47-26 से हराया

प्रो कबड्डी लीग के 31वें मुकाबले में आज यानि गुरुवार को बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) ने तेलुगू टाइटन्स (Telugu Titans) को 47-26 से हराते हुए इस सीजन की लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

Pro Kabaddi League 2019: बेंगलुरु बुल्स ने तेलुगू टाइटंस को 47-26 से हराया
प्रो कबड्डी लीग (Photo Credits: IANS)

Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग के 31वें मुकाबले में आज यानि गुरुवार को बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) ने तेलुगू टाइटन्स (Telugu Titans) को 47-26 से हराते हुए इस सीजन की लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

बेंगलुरु बुल्स के लिए पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) ने आज आलराउंड प्रदर्शन दिखाया. जी हां पवन ने आज डिफेंस में भी दमदार प्रदर्शन, वहीं रेड में 17 अंक भी जुटाए. यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को दी 35-26 से मात

बता दें कि इस जीत से बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वह लीग के शीर्ष पर चल रह दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) से सिर्फ एक अंक अब पीछे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).