क्रिकेट

PBKS vs KKR TATA IPL 2025 Scorecard: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इंडियन प्रीमियर लीग मैच का स्कोरकार्ड

आईपीएल 2025 के इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मुकाबला मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पिछली कुछ पारियों में बल्लेबाज़ों को मदद मिली है.

PBKS vs KKR TATA IPL 2025 Scorecard: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इंडियन प्रीमियर लीग मैच का स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 31वां मुकाबला 15 अप्रैल(मंगलवार) को चंडीगढ़(Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर(Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. आईपीएल 2025 के इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मुकाबला मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पिछली कुछ पारियों में बल्लेबाज़ों को मदद मिली है. यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, कोलकाता नाइट राइडर्स पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रेयस अय्यर ने बताया कि पिछली कुछ मैचों में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही है और हालांकि ओस आती है, लेकिन आउटफील्ड ज्यादा स्लिपरी नहीं होती. उन्होंने कहा कि टीम में क्या बदलाव किए गए हैं, उन्हें याद नहीं है और बाद में बताएंगे. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे और टॉस पर नियंत्रण नहीं होने की बात स्वीकार की.

पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड(Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard)

रहाणे ने भरोसा जताया कि उनकी बल्लेबाजी लाइनअप लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम है. कोलकाता ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. मोईन अली की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को टीम में शामिल किया गया है. रहाणे ने कहा कि नॉर्खिया लगातार मेहनत कर रहे हैं और वह उन्हें आज गेंदबाज़ी करते देखने को लेकर उत्साहित हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).