क्रिकेट

Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर रहने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 टीम में वापसी की है. बाबर आजम हाल में खेले गए बिग बैश लीग (BBL) में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. बाबर आजम ने 11 मुकाबलों में सिर्फ 202 रन बनाए.

Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st T20I Match Live Toss And Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को अगले ग्लोबल से पहले आराम दिया गया है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: PAK vs AUS 1st T20I 2026, Lahore Weather And Rain Forecast: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे रोमांचक मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

लाहौर में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 1st T20I Match Playing)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, महली बियर्डमैन.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)

जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर रहने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 टीम में वापसी की है. बाबर आजम हाल में खेले गए बिग बैश लीग (BBL) में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. बाबर आजम ने 11 मुकाबलों में सिर्फ 202 रन बनाए. बाबार आजम प्लेऑफ से पहले पाकिस्तान की टीम में शामिल होने के लिए अपनी बीबीएल फ्रेंचाइजी को छोड़ कर आ गए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2026 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).