PAK vs NED: नीदरलैंड पर जीत से पाकिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवंत रखीं

पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी फिर फीकी रही लेकिन उसने रविवार को यहां टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड पर छह विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीद जीवंत रखीं।

पाकिस्तान के खिलाड़ी (Photo Credits Twitter)

पर्थ, 30 अक्टूबर पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी फिर फीकी रही लेकिन उसने रविवार को यहां टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड पर छह विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीद जीवंत रखीं. गेंदबाजों के लिये मददगार ऑप्टस स्टेडियम की पिच पर नीदरलैंड की टीम पाकिस्तान की कसी गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 91 रन ही बना सकी. नीदरलैंड के एक बल्लेबाज बास डि लीड (06) हारिस रऊफ की गेंद लगने से रिटायर्ड हर्ट हुए। उनकी आंख के नीचे कट लग गया. यह भी पढ़ें: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, एक परिवर्तन के साथ उतारेगी भारतीय टीम

पाकिस्तान के लिये यह लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था लेकिन उन्हें इस तक पहुंचने के लिये 13.5 ओवर लग गये जबकि उनके पास आईसीसी टी20 रैंकिंग का नंबर एक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान मौजूद था जिन्होंने 125.64 के स्ट्राइक रेट से 39 गेंद में 49 रन बनाये. कप्तान बाबर आजम (04) का रन आउट होना दुर्भाग्यशाली रहा जबकि फखर जमां (16 गेंद में 20 रन) ने तीन चौके लगाये लेकन ब्रैंडन ग्लोवर की गेंद पर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को कैच दे बैठे. रिजवान ने फिर टीम को जीत तक पहुंचाया.

बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को तीन रन से हरा दिया है जिससे पाकिस्तान के टूर्नामेंट में बने रहने की संभावना बढ़ गयी है.इस जीत का पूरा श्रेय पाकिस्तानी गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने दिन में कोई गलती नहीं की. शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने पावरप्ले में रन गति पर लगाम कसी। नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में केवल पांच चौके ही लगा सकी.

बाबर आजम की अगुआई वाली टीम के गेंदबाजों ने रविवार को नीदरलैंड के लिये रन जुटाना भारी कर दिया जिसने पर्थ की उछाल भरी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने नौंवे ओवर तक नीदरलैंड के 26 रन पर तीन विकेट झटक लिये थे. बायें हाथ के तेज गेंदबाज अफरीदी (19 रन देकर एक विकेट) ने अपनी रफ्तार और उछाल से नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाजों को परेशान किया जबकि शादाब खान (22 रन देकर तीन विकेट) ने अपनी लेग स्पिन से उनके लिये मुश्किलें खड़ी कीं.

अफरीदी ने तीसरे ओवर में स्टीफन मेबर्ग को आउट कर पहला झटका दिया जो उनकी गेंद पर बल्ला छुआकर फाइन लेग पर मोहम्मद वसीम जूनियर को कैच दे बैठे. छठे ओवर में बास डि लीड को ‘रिटायर हर्ट’ होना पड़ा क्योंकि उनकी दायीं आंख के बिलकुल नीचे उनके चेहरे पर कट लग गया जब रऊफ (10 रन देकर एक विकेट) की उछाल लेती गेंद उनकी ग्रिल से लग गयी थी.

टॉम कूपर और मैक्स ओडोड ने भी निराश किया, जो लगातार ओवरों में शादाब का शिकार बने।

कोलिन एकरमैन (27 रन) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (15 रन) ने 35 रन की भागीदारी निभाकर पारी संभालने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जिसमें उन्होंने एक-दो रन लिये और कभी कभार गेंद सीमारेखा के पार पहुंचायी. पर दोनों ही लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गये.

शादाब ने एकरमैन को पगबाधा आउट किया जबकि एडवर्ड्स नसीम शाह (11 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर फाइन लेग में इफ्तिखार अहमद को कैच दे बैठे. नीदरलैंड की आधी टीम 16वें ओवर में 69 रन स्कोर पर पवेलियन पहुंच चुकी थी.

यह स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 73 रन हो गया जब रोल्फ वान डर मर्व भी रऊफ की 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर आउट हो गये. वसीम (15 रन देकर दो विकेट) ने 19वें ओवर में दो यॉर्कर पर टिम प्रिंगल और फ्रेड क्लासेन के विकेट झटके। हैट्रिक गेंद पर उन्होंने पॉल वान मीकेरेन को फुल लेंथ गेंद फेंकी जो लेग स्टंप चूक गयी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड