How To Watch Hockey Asia Cup 2025 Live Streaming: भारत में किस चैनल पर उपलब्ध होगा हॉकी एशिया कप का लाइव प्रसारण, जानिए मोबाइल पर कैसे देखें टूर्नामेंट के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन

एशिया कप हॉकी 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV उपलब्ध कराएगा. फैन्स SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर एशिया कप हॉकी 2025 के मैच ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

Asia Cup Hockey 2025 (Photo Credits: @TheKhelIndia/X)

Where To Watch Asia Cup Hockey 2025 Live Telecast: भारतीय पुरुष हॉकी टीम(India Men's Hockey Team) एक बार फिर एशिया कप हॉकी 2025 में एक्शन में लौटने जा रही है, जिसकी शुरुआत 29 अगस्त से होगी. हाल ही में टीम ने एफआईएच प्रो लीग 2024-25 का अभियान खत्म किया था, लेकिन यह उनके लिए अच्छा नहीं रहा हैं. विश्व कप 2025 से कुछ महीने पहले यूरोप दौरे पर खराब प्रदर्शन ने क्रेग फुल्टन और उनकी टीम की चिंताएं बढ़ा दी हैं. अब टीम एशिया कप जीतकर अपनी लय में लौटना चाहेगी. भारत ने 2024 में एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर एशिया की सबसे मजबूत टीम होने का सबूत दिया था और अब वे इसे दोहराना चाहेंगे, साथ ही आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी भी पुख्ता करना चाहेंगे. 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में शुरू होने जा रहा एशियाई हॉकी का महासंग्राम, यहां देखें हॉकी एशिया कप का फुल शेड्यूल और प्रसारण डिटेल्स

एशिया कप हॉकी 2025 की शुरुआत 29 अगस्त से राजगीर, भारत में होगी और यह 7 सितंबर तक खेला जाएगा। भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है. वहीं पूल बी में डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया गणराज्य, मलेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं. पाकिस्तान और ओमान ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, जिनकी जगह बांग्लादेश और कजाकिस्तान को शामिल किया गया है. एशिया कप हॉकी 2025 अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है. भारत 2003, 2007 और 2017 में तीन बार एशिया कप हॉकी चैंपियन रह चुका है. ऐसे में फैन्स अब लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की जानकारी पाना चाहते हैं.

एशिया कप हॉकी 2025 डिटेल्स

टूर्नामेंट – एशिया कप हॉकी 2025

तारीख – 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025

समय – 9:00 AM, 11:00 AM, 1:00 PM, 1:30 PM, 2:30 PM, 3:00 PM, 3:30 PM, 5:00 PM, 5:30 PM, 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)

वेन्यू – राजगीर हॉकी स्टेडियम

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (लाइव टेलीकास्ट), SonyLIV (लाइव स्ट्रीमिंग)

भारत में एशिया कप हॉकी 2025 का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

एशिया कप हॉकी 2025 का आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल्स पर एशिया कप हॉकी 2025 का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. ऑनलाइन देखने के लिए नीचे विकल्प दिए गए हैं.

भारत में एशिया कप हॉकी 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

एशिया कप हॉकी 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV उपलब्ध कराएगा. फैन्स SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर एशिया कप हॉकी 2025 के मैच ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\