फुटबॉल के मैदान पर कब क्या हो जाये किसी को नहीं पाता होता, इसकी भविष्यवाणी कर पाना तो विल्कुल ही मुश्किल होता है. लेकिन एक सात साल पुरानी ट्वीट वायरल हो रही है जिसमे एक फैन ने फीफा विश्व कप 2022 के नतीजे की भविष्यवाणी कर दी थी कि लियोनेल मेस्सी और उनकी टीम 2022 में ट्रॉफी उठाएगी. जोस मिगुएल पोलांको का ट्वीट 21 मार्च, 2015 का है और इसमें लिखा है, "18 दिसंबर, 2022, 34 वर्षीय लियो मेसी विश्व कप जीतेंगे और सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनेंगे. उन्होंने निश्चित रूप से सब कुछ हासिल कर लिया है क्योंकि कतर में फीफा विश्व कप 2022 का खिताब जीतने के लिए 120 मिनट के मनोरंजक फुटबॉल के बाद आखिरकार अर्जेंटीना जीत गया.
ट्वीट देखें:
December 18, 2022. 34 year old Leo Messi will win the World Cup and become the greatest player of all times. Check back with me in 7 years.
— José Miguel Polanco (@josepolanco10) March 20, 2015













QuickLY