टी20 विश्व कप के लिए बेयरस्टो की जगह अन्य खिलाड़ी को लेने की कोई जल्दी नहीं: ईसीबी

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि मध्यक्रम बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को लेने की कोई जल्दी नहीं है, जिन्हें हाल ही में गोल्फ खेलते हुए निचले पैर में चोट लग गई थी.

जॉनी बेयरस्टो (Photo Credits: Twitter)

लंदन, 4 सितम्बर : इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि मध्यक्रम बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को लेने की कोई जल्दी नहीं है, जिन्हें हाल ही में गोल्फ खेलते हुए निचले पैर में चोट लग गई थी. डेली मेल में रविवार को एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि करिश्माई बल्लेबाज अगले हफ्ते की शुरूआत में एक विशेषज्ञ से बातचीत करेंगे. वह चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट और अक्टूबर-नवम्बर में आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 32 वर्षीय क्रिकेटर को इस बात की स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी कि मंगलवार को विशेषज्ञ के पास जाने पर उनके ठीक होने में कितना समय लगेगा. बेयरस्टो को पिछले शुक्रवार को गोल्फ कोर्स में फिसल जाने पर उनके बाएं पैर के निचले हिस्से में चोट लग गई है, अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर में फ्रैक्च र हो गया है. यह भी पढ़ें : गुजरात जायंट्स लीजेंड्स लीग क्रिकेट के साथ क्रिस गेल ने किया करार

ईसीबी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपने 15 खिलाड़ियों की अंतिम सूची भेजने के लिए 16 सितंबर तक का समय है. अनुभवी एलेक्स हेल्स और अनकैप्ड विल जैक्स टीम में जगह बनाने के लिए सबसे आगे हैं. इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बेयरस्टो ने 13 पारियों में 66.31 के औसत से 1,061 रन बनाए, जिसमें छह शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उनके चोट लगने से न केवल विश्व कप में बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 सितंबर से होने वाले निर्णायक टेस्ट में भी इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम की किस्मत दे सकती है साथ

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Key Players To Watch Out: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, अकेले दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

England Women vs Sri Lanka Women Dream11 Prediction Match 1: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में होगी रोमांचक जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम

England Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: महिला टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े