Kyle Busch Dies: NASCAR जगत में शोक, दो बार के चैंपियन काइल बुश का 41 वर्ष की उम्र में निधन; 'गंभीर बीमारी' के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
दो बार के कप सीरीज चैंपियन और नैसकार (NASCAR) के इतिहास के सबसे सफल ड्राइवरों में से एक काइल बुश का 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया है/ बुधवार को एक रेसिंग सिम्युलेटर परीक्षण के दौरान अचेत होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
- Read in
- English
कॉनकॉर्ड (नॉर्थ कैरोलिना), 22 मई: नैसकार (NASCAR) इतिहास के सबसे महान और लोकप्रिय ड्राइवरों में से एक, दो बार के कप सीरीज चैंपियन काइल बुश (Kyle Busch) का निधन हो गया है। वह 41 वर्ष के थे. बुश के परिवार, रिचर्ड चाइल्ड्रेस रेसिंग (RCR) और नैसकार ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। बयान के अनुसार, बुश का निधन अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ. हालांकि, मौत के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. परिवार ने केवल इतना बताया कि वह "गंभीर बीमारी" से पीड़ित थे. यह त्रासदी कोका-कोला 600 रेस से महज तीन दिन पहले हुई है, जिसमें बुश हिस्सा लेने वाले थे. यह भी पढ़ें: Yusuf Pathan's Father-in-Law in Case: भायखला मारपीट मामले में यूसुफ पठान के ससुर को बड़ी राहत, मुंबई की सत्र अदालत ने दी जमानत
सिम्युलेटर टेस्ट के दौरान हुए थे अचेत
मामले से जुड़े सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि बुधवार को कॉनकॉर्ड में शेवरले रेसिंग सिम्युलेटर (Racing Simulator) का परीक्षण करने के दौरान काइल बुश अचानक अचेत (Unresponsive) हो गए थे. इसके तुरंत बाद उन्हें नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया.
यह घटना उनके आखिरी रेस ट्रैक प्रदर्शन के कुछ ही दिनों बाद घटी. निधन से 11 दिन पहले वातकिंस ग्लेन में एक रेस के दौरान उन्होंने रेडियो पर अपनी टीम से रेस खत्म होते ही डॉक्टर से 'शॉट' (इंजेक्शन) दिलाने की मांग की थी. टीवी ब्रॉडकास्ट के अनुसार, वह साइनस और सर्दी से जूझ रहे थे, जो रेस के दौरान जी-फोर्स (G-Forces) और ऊंचाई के बदलाव के कारण बढ़ गई थी। इसके बावजूद उन्होंने वह रेस आठवें स्थान पर समाप्त की थी.
शानदार करियर और बेमिसाल रिकॉर्ड्स
लास वेगास के रहने वाले काइल बुश नैसकार की तीनों राष्ट्रीय सीरीजों (कप, एक्सफिनिटी और ट्रक्स) में कुल 234 रेस जीतकर इतिहास के सबसे सफल ड्राइवर रहे। उनके नाम 63 कप जीत, 102 एक्सफिनिटी जीत और 69 ट्रक जीत दर्ज हैं—जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
उन्होंने साल 2015 और 2019 में जो गिब्स रेसिंग (Joe Gibbs Racing) के लिए खेलते हुए दो बार चैंपियनशिप खिताब जीते. अपनी आक्रामक रेसिंग शैली और बेबाक अंदाज के कारण प्रशंसकों के बीच वह 'रोडी' (Rowdy) और 'वाइल्ड थिंग' के नाम से बेहद लोकप्रिय थे, और उनके प्रशंसकों के बड़े समूह को 'रोडी नेशन' कहा जाता था.
खेल जगत में शोक की लहर
काइल बुश के आकस्मिक निधन की खबर से पूरा खेल जगत स्तब्ध है/ उनके पूर्व साथी और दिग्गज ड्राइवर डेनी हैमलिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं इस खबर को समझ ही नहीं पा रहा हूँ। इस कठिन समय में हम सभी को उनके परिवार के बारे में सोचना चाहिए. वी लव यू केबी." वहीं, साथी ड्राइवर ब्रैड केसेलोव्स्की ने इसे एक "गहरा शॉक" बताया.
काफी समय तक उनके प्रतिद्वंद्वी रहे डेल अर्नहार्ट जूनियर ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बीच अतीत में कई मतभेद रहे, लेकिन काइल ने खुद आगे बढ़कर उन मतभेदों को सुलझाया था.
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होगी रेस
नैसकार अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस दुखद घटना के बावजूद रविवार को होने वाली प्रतिष्ठित 'कोका-कोला 600' रेस अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी. ड्राइवरों का अभ्यास और क्वालिफाइंग राउंड शनिवार से शुरू होगा. इससे पहले, रिचर्ड चाइल्ड्रेस रेसिंग ने घोषणा की थी कि नंबर 8 शेवरले कमारो जेडएल1 (Chevrolet Camaro ZL1) कार में काइल बुश की जगह ऑस्टिन हिल रेस का हिस्सा बनेंगे. काइल बुश के परिवार में उनकी पत्नी सामंथा और दो बच्चे ब्रेक्सटन और लेनिक्स हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2026 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

