पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने नेपाल में रेप के आरोपी क्रिकेटर संदीप लामिछाने से मुलाकात की है. संदीप पर काठमांडू के एक होटल के कमरे में 17 साल की लड़की से रेप का आरोप है. संदीप के अलावा, रिजवान ने नेपाल क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों और नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद से भी मुलाकात की. रिजवान और संदीप के बीच मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक दो भाग में बंट गए. दिलचस्प बात यह है कि रिजवान और संदीप का प्रतिनिधित्व एक ही खेल मैनेजमेंट कंपनी करती है. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि संदीप, जिन्हें पहले निलंबित किया गया था, हाल ही में CAN द्वारा निलंबन हटा लिया गया था.
ट्वीट देखें:
पाकिस्तानका विकेटकिपर मोहमद रिजवान क्रिकेटर सन्दीप लामिछानेलाई भेट्न आइतबार नेपाल आइपुगेका छन् । सोमबार नेपाली टिमसँग भेटेका उनी आजै फर्कनेछन् । @Sandeep25 @iMRizwanPak pic.twitter.com/PyjrbpCMMP
— HamroKhelkud.com (@HamroKhelkud) February 6, 2023












QuickLY