क्रिकेट

CSK vs KKR TATA IPL 2025 Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 25वां मुकाबला 11 अप्रैल(शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार(IST) शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा

CSK vs KKR TATA IPL 2025 Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

Chennai Super Kings VS Kolkata Knight Riders Indian Premier League 2025: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की मेज़बानी करेगी. दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी हैं, लेकिन स्थिति सीएसके के लिए और भी खराब है, जिन्होंने लगातार चार मैच गंवाए हैं. दूसरी ओर, केकेआर का प्रदर्शन अस्थिर रहा है. उन्होंने अब तक कोई भी दो मुकाबले लगातार एक जैसे नतीजे के साथ नहीं खेले हैं. इस मैच से पहले सीएसके अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि केकेआर छठे नंबर पर है. दोनों टीमों का नेट रन रेट (NRR) भी निगेटिव है. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप, तो नूर अहमद के पास पर्पल कैप बरक़रार, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का यह सीज़न अब तक सबसे खराब में से एक रहा है. पांच मैचों में से उन्होंने केवल अपना पहला मैच जीता, इसके बाद लगातार चार हार का सामना करना पड़ा. घरेलू मैदान पर भी सीएसके का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. आरसीबी और डीसी के खिलाफ हार के साथ उन्होंने अपनी ऐतिहासिक घरेलू जीत का सिलसिला तोड़ दिया. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पिछली हार में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत से महज एक शॉट दूर रह गए थे. केकेआर ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं.

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(CSK vs KKR Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुल 30 मुकाबले हुए हैं. इस रिकॉर्ड में सीएसके का पलड़ा भारी रहा है. उन्होंने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि केकेआर केवल 10 मुकाबले जीत पाई है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी(CSK vs KKR IPL 2025 Key Players To Watch Out): अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, सुनील नारायण, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, नूर अहमद ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(CSK vs KKR Mini Battle): KKR के विस्फोटक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और CSK के विकेटटेकर गेंदबाज नूर अहमद के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, शिवम् दुबे बनाम वरुण चक्रवर्ती भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है, जो चेपॉक की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 25वां मुकाबला 11 अप्रैल(शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार(IST) शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.
सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. जो जियो और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के विलय के बाद दर्शक आईपीएल मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर सीएसके बनाम केकेआर मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).