IPL: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, कप्तान श्रेयस अय्यर की अगले हफ्ते होगी सर्जरी

सूत्र ने बताया, "यह पुष्टि की जाती है कि उनकी सर्जरी की जाएगी, श्रेयस की अगले सप्ताह सर्जन द्वारा जांच की जाएगी और उसके बाद सर्जरी की तारीख तय की जाएगी. अब से लगभग 10-14 दिन बाद सर्जरी होगी."

श्रेयस अय्यर (Photo credit: Facebook)

मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए बुरी खबर सामने आई है. आईपीएल (IPL) शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए है. मंगलवार 23 मार्च को पुणे में खेले गए भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहले वनडे मैच के दौरान उनको गंभीर चोट लगी थी. चोट इतनी गंभीर है कि श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के सीरीज के साथ-साथ आईपीएल से भी बाहर हो गए.

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स कप्तान श्रेयस अय्यर को अब सर्जरी से गुजरना होगा. अगले सप्ताह होने वाले चेकअप के बाद ही ये तय होगा कि उनकी सर्जरी कब होगी. अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रेयस अय्यर को अगले सप्ताह जांच के लिए ले जाया जाएगा और उसके बाद उनकी सर्जरी की डेट तय की जाएगी. सूत्र ने बताया, "यह पुष्टि की जाती है कि उनकी सर्जरी की जाएगी, श्रेयस की अगले सप्ताह सर्जन द्वारा जांच की जाएगी और उसके बाद सर्जरी की तारीख तय की जाएगी. अब से लगभग 10-14 दिन बाद सर्जरी होगी."

इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) ने मेडिकल अपडेट में कहा, ''श्रेयस अय्यर के बाएं कंधे की हड्डी फील्डिंग के दौरान आठवें ओवर में खिसक गई है. उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है और वह इस मैच में आगे नहीं खेल सकेंगे.''

श्रेयस अय्यर ने ट्वीट के जरिए फैंस से वापसी करने का वादा करते हुए लिखा है, "मैं आपके संदेशों को पढ़ रहा हूं और प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं. मेरे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं. आप जानते हैं कि वे क्या कहते हैं, जितना बड़ा झटका, उतनी ही मजबूत वापसी. मैं जल्द ही वापस आऊंगा."

बता दें कि आईपीएल के सभी मैच 6 वेन्यू पर खेले जाएंगे और फाइनल मैच 30 मई को खेला जाएगा. इसके साथ ही कोई भी टीम इस बार अपने होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट