IPL 2025: फाइनल में प्रभसिमरन सिंह की पंजाब किंग्स, पिता को बेटे पर फख्र!

IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे प्रभसिमरन सिंह ने 16 मैचों में 523 रन बनाए हैं। उनके पिता सतविंदरपाल सिंह ने बेटे के खेल पर गर्व जताते हुए कहा कि वह प्रियांक आर्या के साथ बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी बना रहे हैं।

Prabhsimran Singh (Photo: X)

IPL 2025: फाइनल में प्रभसिमरन सिंह की पंजाब किंग्स, पिता को बेटे पर फख्र पटियाला.  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाना है. दोनों ही टीमें अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मंगलवार को इस मैदान पर उतरेंगी.  पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह इस सीजन 16 मुकाबलों में 523 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी देखने को मिले हैं.

प्रभसिमरन सिंह के पिता सतविंदरपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "एक पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व की बात क्या होगी कि उसका बेटा एक टीम के लिए इतना अच्छा कर रहा है. इस सीजन प्रभसिमरन सिंह, प्रियांक आर्या के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आए हैं." सतविंदरपाल सिंह ने प्रियांक और प्रभसिमरन की तारीफ करते हुए कहा, "ये दोनों युवा, टैलेंटेड और आक्रामक हैं. इनकी आपसी समझ भी बहुत अच्छी है, जिसके चलते बहुत बढ़िया कर रहे हैं. हमें प्रभसिमरन के मैच को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं. ये बहुत अच्छा मैच होगा. इसमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. यह भी पढ़ें: RCB vs PBKS, TATA IPL 2025 Final Pitch Report: अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

सतविंदरपाल सिंह ने बताया कि प्रभसिमरन मैदान पर जाने से पहले उनसे बात करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल से पहले पंजाब किंग्स को शुभकामनाएं दी हैं. आरसीबी और पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में अब तक 36 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें 18-18 मुकाबले दोनों ही टीमों ने अपने नाम किए हैं. आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स 14.1 ओवरों में 101 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में आरसीबी ने 10 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली थी. इस निर्णायक मुकाबले में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 27 बॉल में नाबाद 56 रन बनाए थे. इसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan A vs India A, 5th ODI Match Live Score Update: दांबुला में अफगानिस्तान ए और इंडिया ए के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND A vs AFG A, 5th ODI Match Preview: फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच होगी जंग, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

IND A vs AFG A, 5th ODI Match Dambulla Pitch Report And Weather Update: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या अफगानिस्तान के गेंदबाज बरपाएंगे कहर? अहम मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IND A vs AFG A, 5th ODI Match Live Streaming In India: आज इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा अहम वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त