IPL 2025: शुभमन गिल के साथ खेलना मेरे क्रिकेट करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है; साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने माना है कि जीटी के कप्तान शुभमन गिल के साथ बीते 3 वर्ष उनके लिए खास रहे. उन्होंने ये भी कहा कि गिल के साथ खेलते हुए उनके खेल में निखार आया.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

नई दिल्ली, 6 मई : गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने माना है कि जीटी के कप्तान शुभमन गिल के साथ बीते 3 वर्ष उनके लिए खास रहे. उन्होंने ये भी कहा कि गिल के साथ खेलते हुए उनके खेल में निखार आया. आईपीएल 2025 में सुदर्शन शानदार लय में नजर आए हैं. इस सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 504 रन बनाए, उनके बल्ले से पांच अर्धशतक भी निकले. अपनी बल्लेबाजी के दम पर जीटी प्लेऑफ की रेस में काफी आगे चल रही है.

सुदर्शन ने जियो हॉटस्टार के 'जेन बोल्ड' पर कहा कि बीते तीन वर्षों में मुझे कभी भी बल्लेबाजी के दौरान कोई परेशानी हुई तो मैंने हमेशा गिल से बातचीत की. वह बहुत अच्छे कप्तान हैं और मुझे लगता है कि वह समझते हैं कि खिलाड़ी को क्या चाहिए. वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुश्किलों का सामना कर रहे खिलाड़ियों को मौका देते हैं. हमने मैदान पर भी बहुत अच्छा वक्त बिताया. उम्मीद है कि हम इस सीजन में भी प्यारी यादें बनाएंगे. यह भी पढ़ें : UAE vs NED, ICC World Cup League Two 2023-27 Live Toss & Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात ने जीता टॉस, नीदरलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ऑरेंज कैप को लेकर उन्होंने कहा कि देखिए, यह एक प्रक्रिया है, जब आप रन बनाते हैं तो आप ऊपर की ओर जाते हैं. मैं समझता हूं मेरा ध्यान ऑरेंज कैप पर नहीं, बल्कि मेरा ध्यान अपनी टीम के लिए अहम योगदान देने पर केंद्रित है. अगर आप अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह सबसे महत्वपूर्ण बात है. अगर आप ऑरेंज कैप के बारे में सोचते हैं, तो मुझे लगता है कि आपकी क्षमता कम हो जाती है. आप खुद को थोड़ा और सीमित कर लेते हैं क्योंकि व्यक्तिगत प्राथमिकताएं टीम की प्राथमिकताओं से आगे आ जाती हैं.

साई सुदर्शन ने कहा कि मेरे ऊपर फ्रैंचाइजी ने जिस प्रकार से भरोसा दिखाया है, मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं. आशीष नेहरा और सभी सहयोगी कर्मचारियों और टीम का धन्यवाद. फ्रैंचाइजी ने मुझ पर पहले साल से ही भरोसा किया. क्योंकि आप जहां भी जाते हैं, जिस भी टीम के लिए खेलते हैं, जब आपको सम्मान दिया जाता है तो वह आपकी जिम्मेदारी को बढ़ाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड