IPL 2025: अय्यर की हार से छलकी भावनाएं, पंजाब किंग्स को सराहा, टीम से कहा, "अगली बार ट्रॉफी हमारी होगी!"

आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 6 रन से हारने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के साहसिक प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा और कहा कि उन्हें अगले साल ट्रॉफी जीतने का भरोसा है।

श्रेयस अय्यर(Credit: X/@PunjabKingsIPL)

IPL 2025: हार से निराश अय्यर ने की पंजाब किंग्स की तारीफ, कहा, हमें अगले साल ट्रॉफी जीतनी है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छह रन से हार के बाद निराश हैं, लेकिन अय्यर को उम्मीद है कि उनकी टीम में अगले साल वापसी करने और ट्रॉफी उठाने की क्षमता है. IPL 2025 में पंजाब किंग्स 11 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची थी. ऐसा सिर्फ दूसरी बार था, जब ये टीम आईपीएल का फाइनल खेल रही थी। श्रेयस अय्यर साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने के बाद लगातार दूसरे आईपीएल फाइनल में खेल रहे थे.

श्रेयस अय्यर आईपीएल फाइनल में तीन फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने वाले इकलौते कप्तान हैं. खिताबी मैच के बाद अय्यर ने इस पूरे सीजन अपनी टीम के साहसी प्रदर्शन की तारीफ की. इसके साथ ही क्रुणाल पांड्या की मैच पलटने वाले प्रयास की भी सराहना की. श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद दिए इंटरव्यू में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो निराश हूं. पिछले मैच को देखते हुए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर चेज किया जा सकता है, उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, खासकर क्रुणाल ने, जो काफी अनुभवी हैं। मेरा मानना ​​है कि यही टर्निंग प्वाइंट था. मुझे इस टीम में मौजूद सभी खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है.” यह भी पढ़े: Most Runs & Wickets In IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप, तो पर्पल कैप पर प्रसिद्ध कृष्णा ने जमाया कब्जा, यहां देखें टॉप-10 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

उन्होंने आगे कहा, "टीम में बहुत सारे युवा खिलाड़ी अपना पहला सीजन खेल रहे हैं. उन्होंने बहुत साहस दिखाया है. हम उनके बिना यहां नहीं होते। उन्हें बधाई. हमें यहां रहकर अगले साल ट्रॉफी जीतनी है. उम्मीद है कि हम अगले सीजन में यहां आकर अच्छा क्रिकेट खेल पाएंगे.” श्रेयस अय्यर ने पूरे सीजन में अपने बेहतरीन नेतृत्व से सभी पंजाब किंग्स के फैंस की उम्मीदों को जगाया था. उन्होंने 87 रनों की पारी खेलते हुए क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी. दुर्भाग्य से मंगलवार की रात अय्यर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. वह 2 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। जीत के लिए 191 रनों का पीछा करते हुए, पंजाब किंग्स 20 ओवरों में केवल 184/7 का स्कोर ही बना सकी. शशांक सिंह ने नाबाद 61 और जोश इंगलिस 39 रन की पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट