IPL 2021: KKR की हार के बाद छलका मोर्गन का दर्द, कहा- बड़े नामों को ....

आईपीएल के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली सात विकेट की हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि टीम अगर को लीग में आगे बढ़ना है, तो बड़े नामों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

इयोन मोर्गन (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद, 30 अप्रैल : आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली सात विकेट की हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने कहा है कि टीम अगर को लीग में आगे बढ़ना है, तो बड़े नामों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनर पृथ्वी शॉ (82) की मैच जिताउ पारी के दम पर गुरुवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात को विकेट से हरा दिया.

मोर्गन ने मैच के बाद कहा, "यह निश्चित रूप से बहुत निराशाजनक है. हमने बैटिंग में धीमी शुरुआत की और बोलिंग भी बहुत साधारण रही. कुल मिलाकर यह टीम का निराशाजनक प्रदर्शन था. अगर हमें आगे टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है, तो बड़े नामो को अच्छा करना होगा." दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को छह विकेट पर 154 रन पर रोक दिया और फिर 21 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें : IPL 2021 DC vs KKR: एक ओवर में छह चौके खाने के बाद शिवम मावी ने पृथ्वी शॉ से कुछ ऐसे लिया बदला- देखें मजेदार वीडियो

उन्होंने कहा, "किसी भी मैच में हमारी बोलिंग और बैटिंग एक साथ नहीं चली है. मावी ने पिछले मैच में लगातार चार ओवर किए थे, लेकिन इस मैच में जो हुआ, वह आप जानते ही हैं. पैट कमिंस पिछले साल हमारे लिए नई गेंद के गेंदबाज थे लेकिन इस बार वह हमारे डेथ गेंदबाज हैं. हालांकि ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है और लड़के अपनी गलतियों से सीखना चाह रहे हैं."

दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी 10-10 अंक ही है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते चेन्नई टॉप पर है और बेंगलोर तीसरे नंबर पर है. वहीं, कोलकाता को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड