India vs Bangladesh 1st ODI 2022 Preview: रोहित, कोहली की वापसी,भारत बांग्लादेश की चुनौती के लिए तैयार

वर्ष 2021 और 2022 में लगातार टी20 विश्व कप के आयोजन के चलते एकदिवसीय क्रिकेट पर कम ही ध्यान जा पा रहा था लेकिन 2023 वनडे विश्व कप में 12 महीने से भी कम का समय शेष रहते इस फॉर्मेट को टीमों और प्रशंसकों की निगाहों में महžव मिलने लगा है.

बंगलादेश दौरे के लिए भारतीय टीम रवाना

ढाका, 3 दिसम्बर : वर्ष 2021 और 2022 में लगातार टी20 विश्व कप के आयोजन के चलते एकदिवसीय क्रिकेट पर कम ही ध्यान जा पा रहा था लेकिन 2023 वनडे विश्व कप में 12 महीने से भी कम का समय शेष रहते इस फॉर्मेट को टीमों और प्रशंसकों की निगाहों में महžव मिलने लगा है. भारत की युवा टीम के न्यूजीलैंड दौरे में जाने और सीरीज का एकमात्र मैच गंवाने, क्योंकि अगले दो मैच बारिश के कारण धुल गए थे, के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल की वापसी से भारत रविवार को होने वाले सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश की चुनौती के लिए तैयार है जो शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा.

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित, शिखर धवन और कोहली शीर्ष तीन बल्लेबाजों के रूप में एकत्र होंगे. 2019 विश्व कप के बाद इस त्रिमूर्ति ने एक साथ मिलकर केवल 12 वनडे ही खेले हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित और धवन की ओपनिंग जोड़ी टीम को पहले 10 ओवरों में तेज शुरूआत दे पाती है या नहीं और कोहली अपनी टी20 फॉर्म को वनडे में बरकरार रख पाते हैं या नहीं. इस मुकाबले में सारा ध्यान भारत के मध्य क्रम पर लगा रहेगा खास तौर पर चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर. राहुल ने खुद को अपने शानदार प्रदर्शन से मध्य क्रम में स्थापित किया है और श्रेयस अय्यर को जितने भी मौके मिले हैं उन्होंने खुद को साबित किया है. यह भी पढ़ें : IND vs BAN Dream11 Team Prediction, 1st ODI 2022: ढाका में पहले एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, यहां जाने कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

ऋषभ पंत मध्य क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में एक अच्छा विकल्प देते हैं लेकिन उनके कट्टर समर्थक भी उनके बल्ले से बांग्लादेश के खिलाफ रन निकलते देखना चाहेंगे क्योंकि ईशान किशन और संजू सैमसन (जो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं) उन्हें चुनौती दे रहे हैं. जहां तक गेंदबाजी की बात है अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर स्पिन जोड़ी के लिए प्रबल दावेदार हैं. तेज गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक दावेदार हैं. मलिक को चोटिल मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत वनडे सीरीज में कैसा गेंदबाजी विकल्प चुनता है.

दूसरी तरफ बांग्लादेश के नियमित कप्तान तमीम इकबाल और तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद चोटों के कारण इस सीरीह से बाहर हैं. कार्यवाहक कप्तान लिटन दास को अपने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना होगा. लिटन चाहेंगे कि सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह अपने स्तर के अनुरूप खेलें और बाकी खिलाड़ी उनके आसपास अपनी भूमिका निभाएं. भारत बांग्लादेश में सीरीज जीतने की उम्मीद करेगा जो अक्टूबर 2016 के बाद से नहीं हो पायी है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Happy Holi 2026: देश भर में आज होली की धूम, लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर मना रहे हैं खुशियों का त्योहार; देखें VIDEO

South Africa vs New Zealand T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

South Africa vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\