क्रिकेट

India Legends vs Bangladesh Legends, Road Safety World Series 2022 Live Streaming Online on Voot: यहाँ जानें रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के IND-L बनाम BAN-L क्रिकेट मैच का फ्री प्रसारण कब और कहाँ देखें

द इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ 2022 मैच 25 सितंबर, 2022 (रविवार) को देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार 07:30 PM से खेला जाएगा.

India Legends vs Bangladesh Legends, Road Safety World Series 2022 Live Streaming Online on Voot: यहाँ जानें रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के IND-L बनाम BAN-L क्रिकेट मैच का फ्री प्रसारण कब और कहाँ देखें

25 सितंबर, 2022 (रविवार) को देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के 16वें मैच में इंडिया लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स आमने-सामने होंगे, बारिश के कारण लगातार दो मैच रद होने के बाद, इंडियन लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में 40 रन की आसान जीत हासिल की थी. इस बीच, इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, 2022 रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: यहाँ जानें LLC टी20 का इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स क्रिकेट मैच का मुफ्त प्रसारण कब और कहाँ देखें

सचिन तेंदुलकर की टीम ने इस सीज़न में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की थी उन्होंने बिना हारे, दो मैच जीते हैं. हालाँकि पिछले दो मुकाबले बारिश के कारण धुल गए. अब उनका लक्ष्य जीत का सिलसिला जारी रखना होगा. इस बीच, बांग्लादेश लीजेंड्स इंडिया लीजेंड्स के खिलाफ अपनी पहली जीत का लक्ष्य के साथ उतरेगा.

 इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 मैच कब देखें? (जानें तारीख, समय और स्थान)

द इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ 2022 मैच 25 सितंबर, 2022 (रविवार) को देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार 07:30 PM से खेला जाएगा.

इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ 2022 मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर कहाँ देखें?

भारत में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के प्रसारण अधिकार Viacom18 नेटवर्क के पास  हैं. प्रशंसक IND-L बनाम BAN-L रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर  देखने के लिए कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट और स्पोर्ट्स 18 एसडी/एचडी चैनलों को देख सकते हैं.

इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ 2022 मैच लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 मैच को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम Viacom18 नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म Voot पर करेगा. प्रशंसक मुफ्त में मैच को लाइव देखने के लिए Voot App और वेबसाइट पर देख सकते हैं. Jio सब्सक्राइबर्स के लिए मैच को JioTV पर  मुफ्त में देखा जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).