India At Commonwealth Games 2026 Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत चौथे स्थान पर रहा, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 गोल्ड समेत जीते कुल 39 पदक

मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतते हुए दो नए गेम्स रिकॉर्ड भी बनाए. वहीं, नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर, जबकि यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को डबल पोडियम दिलाया. तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में कॉमनवेल्थ गेम्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने.

India At Commonwealth Games 2026 Final Medal Tally: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो गया है. भारत ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. भारतीय दल ने 10 खेलों में हिस्सा लेते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं. भारतीय मुक्केबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 7 स्वर्ण पदक जीते, जबकि जूडो और एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की. यह भी पढ़ें: Soman Rana Wins Gold: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमन राणा ने रचा इतिहास, पुरुष शॉटपुट F57 में जीता गोल्ड; शुभम जुयाल ने दिलाया सिल्वर

23 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस बहु-खेल आयोजन में भारत के 122 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने भारतीय दल का नेतृत्व किया, जबकि कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया.

भारत का पूरा पदक तालिका (India Medal Tally at Commonwealth Games 2026)

पदक खिलाड़ी खेल / स्पर्धा
🥇 गोल्ड मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा)
🥇 गोल्ड शर्मिला ढांकर एथलेटिक्स (महिला शॉटपुट F57)
🥇 गोल्ड दिलीप गावित एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
🥇 गोल्ड अस्मिता डे जूडो (महिला 48 किग्रा)
🥇 गोल्ड हर्ष सिंह जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
🥇 गोल्ड प्रीति पवार बॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा)
🥇 गोल्ड जैसमीन लांबोरिया बॉक्सिंग (महिला 57 किग्रा)
🥇 गोल्ड सोमन राणा एथलेटिक्स (पुरुष शॉटपुट F57)
🥇 गोल्ड साक्षी चौधरी बॉक्सिंग (महिला 51 किग्रा)
🥇 गोल्ड प्रिया घंघास बॉक्सिंग (महिला 60 किग्रा)
🥇 गोल्ड अरुंधति चौधरी बॉक्सिंग (महिला 70 किग्रा)
🥇 गोल्ड सचिन सिवाच बॉक्सिंग (पुरुष 60 किग्रा)
🥇 गोल्ड अंकुश पंघाल बॉक्सिंग (पुरुष 80 किग्रा)
🥈 सिल्वर ऋषिकांत सिंह वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा)
🥈 सिल्वर मुथुपांडी राजा वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा)
🥈 सिल्वर ज्ञानेश्वरी यादव वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा)
🥈 सिल्वर सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स (हाई जंप)
🥈 सिल्वर अजया बाबू वल्लुरी वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा)
🥈 सिल्वर हरजिंदर कौर वेटलिफ्टिंग (महिला 69 किग्रा)
🥈 सिल्वर गुलवीर सिंह एथलेटिक्स (10,000 मीटर)
🥈 सिल्वर मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स (लॉन्ग जंप)
🥈 सिल्वर मोहम्मद बासिल एथलेटिक्स (100 मीटर T47)
🥈 सिल्वर लवप्रीत सिंह वेटलिफ्टिंग (+110 किग्रा)
🥈 सिल्वर यामिनी मौर्य जूडो (महिला 57 किग्रा)
🥈 सिल्वर नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स (जेवलिन थ्रो)
🥈 सिल्वर प्रवीण चित्रावेल एथलेटिक्स (ट्रिपल जंप)
🥈 सिल्वर जदुमणि सिंह बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा)
🥈 सिल्वर शुभम जुयाल एथलेटिक्स (शॉटपुट F57)
🥈 सिल्वर लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग (महिला 75 किग्रा)
🥈 सिल्वर नरेंद्र बरवाल बॉक्सिंग (+90 किग्रा)
🥉 कांस्य झंडू कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग
🥉 कांस्य बिंद्यारानी देवी वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा)
🥉 कांस्य शिल्पा शायला एथलेटिक्स (शॉटपुट F57)
🥉 कांस्य सीमा कालिरामना एथलेटिक्स (डिस्कस थ्रो)
🥉 कांस्य तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स (डेकाथलॉन)
🥉 कांस्य यशवीर सिंह एथलेटिक्स (जेवलिन थ्रो)
🥉 कांस्य सेल्वा प्रभु एथलेटिक्स (ट्रिपल जंप)
🥉 कांस्य उन्नति शर्मा जूडो (महिला 63 किग्रा)
🥉 कांस्य गुलवीर सिंह एथलेटिक्स (5000 मीटर)

बॉक्सिंग और जूडो में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

भारत के मुक्केबाजों ने इस बार इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड 7 स्वर्ण पदक जीते, जो कॉमनवेल्थ गेम्स के किसी एक संस्करण में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. महिलाओं ने पांच गोल्ड जीते, जबकि पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए. जूडो में भी भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा, जबकि यामिनी मौर्य ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में भी शानदार प्रदर्शन

मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतते हुए दो नए गेम्स रिकॉर्ड भी बनाए. वहीं, नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर, जबकि यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को डबल पोडियम दिलाया. तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में कॉमनवेल्थ गेम्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने. भारत का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि देश अब पारंपरिक खेलों के साथ-साथ कई नए खेलों में भी लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.

Share Now