Ind vs WI: पृथ्वी शॉ ने अपने पहले ही टेस्ट में जड़ा शतक

शॉ भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293वें खिलाडी हैं. शॉ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं

पृथ्वी शॉ (Photo: Getty)

सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पृथ्वी शॉ ने शतक जड़ दिया है. वो भारत की ओर से ऐसा करने वाले 15वें खिलाडी बने हैं. शॉ ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का जमकर समाचार लिया. उन्होंने पहले दिन (आज) लंच से पहले ही अर्धशतक जड़ दिया था. लंच के बाद भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जरी रखी और अपना शतक पूरा किया.बता दें कि  शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था. उन्हें इसी मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने का मौका मिला है.

शॉ भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293वें खिलाडी हैं. शॉ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं. बता दें कि शॉ की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था.

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का विकेट जल्द ही गवां दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड