Ind vs WI: पृथ्वी शॉ ने अपने पहले ही टेस्ट में जड़ा शतक
शॉ भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293वें खिलाडी हैं. शॉ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं
सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पृथ्वी शॉ ने शतक जड़ दिया है. वो भारत की ओर से ऐसा करने वाले 15वें खिलाडी बने हैं. शॉ ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का जमकर समाचार लिया. उन्होंने पहले दिन (आज) लंच से पहले ही अर्धशतक जड़ दिया था. लंच के बाद भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जरी रखी और अपना शतक पूरा किया.बता दें कि शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था. उन्हें इसी मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने का मौका मिला है.
शॉ भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293वें खिलाडी हैं. शॉ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं. बता दें कि शॉ की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था.
बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का विकेट जल्द ही गवां दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

