IND vs PAK, T20 World Cup 2022: अगर ऐसा कुछ हुआ तो एक बार फिर आमने-सामने हो सकते हैं भारत और पाकिस्तान, देखें क्या है समीकरण

ऐसा लग रहा है कि सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. वहीं, सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है. इसके बाद अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो भारत और पाकिस्तान एक बार फिर फाइनल में भिड़ेंगे. जो एक तरह से 2007 को दोहराता दिखेगा , क्युकि भारत ने अपना T20 विश्व कप ट्रॉफी पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया था.

इंडिया के सामने पाकिस्तान (Photo Credits ANI)

T20-वर्ल्ड कप 2022  अब अपने अंतिम चरण की ओर है, जहां से सेमीफाइनल के लिए जंग जोरदार होती जा रही है. ग्रुप बी की बात करें तो पाकिस्तान ने कल दक्षिण अफ्रीका (PAK vs SA) को हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. ऐसे में पाकिस्तान का सेमीफाइनल के लिए क्वालीफ़ाई की उम्मीद बढ़ा दी है. हालांकि पाकिस्तान को अपने मैच में जीत के साथ-साथ दुआ भी करनी होगी कि दूसरा टाई भी उन्हीं के नाम हो. सब कुछ ऐसा ही रहा तो 2022 टी वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच देखने को मिलेगा. आइये जानते हैं पाकिस्तान को बराबरी करने के लिए क्या समीकरण हो सकते हैं. यह भी पढ़ें: निडर होकर खेलने से सूर्यकुमार टी20 रैंकिंग में पहुंचे शीर्ष पर

पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल के लिए कैसे कर सकती है क्वालीफाई

डकवर्थ लुईस के अनुसार कल पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से हरा दिया था. अब पाकिस्तान को बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है. अगर नीदरलैंड दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है या मैच बारिश में धुल जाता है, पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है,  पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

भारत को क्या करना होगा

भारत की बात करें तो भारत का सामना जिम्बाब्वे से है. ऐसे में अगर भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हरा देती है तो वह 8 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए क्वालीफाई कर जाएगी. अगर मैच बारिश से धुल जाता है, तो वह 7 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा. ऐसे में पहले नंबर के भारत और दूसरे नंबर के पाकिस्तान के बीच लीग मैच खत्म हो जाएंगे. लेकिन दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड मैच का रोल इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगा.

इन टीमों का होगा सेमीफाइनल में मुकाबला

ऐसा लग रहा है कि सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. वहीं, सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है. इसके बाद अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो भारत और पाकिस्तान एक बार फिर फाइनल में भिड़ेंगे. जो एक तरह से 2007 को दोहराता दिखेगा , क्युकि भारत ने अपना T20 विश्व कप ट्रॉफी पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\