क्रिकेट

IND VS PAK: भारत-पाक T20 मैच देखने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत

मैच के दौरान अचानक गोगोई बेहोश होकर गिर पड़े. उसके दोस्त तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

IND VS PAK: भारत-पाक T20 मैच देखने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत
इंडिया के सामने पाकिस्तान की हार (Photo Credits ANI)

असम के शिवसागर जिले में एक व्यक्ति की भारत-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच देखने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घटना रविवार शाम की है और उस व्यक्ति की पहचान 34 वर्षीय बिटू गोगोई के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें: नीदरलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा इस दो खिलाड़ीयों को दे सकते है मौका

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोगोई अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार शाम एक स्थानीय सिनेमा हॉल गए, जहां मैच का सीधा प्रसारण किया जा रहा था.

लेकिन, मैच के दौरान अचानक गोगोई बेहोश होकर गिर पड़े. उसके दोस्त तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों के अनुसार, गोगोई को क्रिकेट मैच के दौरान सिनेमा हॉल में अत्यधिक स्तर के ध्वनि प्रदूषण के कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ था.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इस बीच, शिवसागर पुलिस की एक टीम ने घटना की जांच के लिए जांच शुरू कर दी है.

उनके परिवार के अनुसार, गोगोई स्वस्थ थे और उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2022 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).