Ind Vs Eng 2nd Test 2021: भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, ये रहे मैच के हीरो

लेग स्पिनर अक्षर पटेल (5/60) और ऑफ स्पिनर (3/53) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.

अक्षर पटेल (Photo Credits: Getty Images)

चेन्नई, 16 फरवरी : बाए हाथ के फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल (Akshar Patel) (5/60) और ऑफ स्पिनर (3/53) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अक्षर और अश्विन के अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 रन देकर दो विकेट लिए.

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोईन अली ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के सहारे सर्वाधिक 43 रन, कप्तान जोए रूट ने 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन, डेनियल लॉरेंस ने 26, रोरी बर्न्‍स ने 25, ओली पोप ने 12 रन बनाए. यह भी पढ़ें : Ind Vs Eng 2nd Test 2021: घरेलू मैदान पर Ravichandran Ashwin का तहलका, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 317 रनों से दी शिकस्त

इससे पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड