क्रिकेट

IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन ने गेंदबाजी के साथ- साथ बल्लेबाजी में किया कमाल, तीन दशक से भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के आखरी इनिंग में भारत की भारत के लिए मैच जिताऊ नाबाद 71 रनों की साझेदारी करते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह चौथी इनिंग में भारत की ओर से 8वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस साझेदारी में अश्विन ने 42 रन और अय्यर ने 29 रन जोड़े.

IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन ने गेंदबाजी के साथ- साथ बल्लेबाजी में किया कमाल, तीन दशक से भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
आर आश्विन ( Photo Credit: Twitter)

भारत का बांग्लादेश दौरे पर भारत की टॉप आर्डर की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही लेकिन भारत की मध्यक्रम और निचले क्रम ने भारत की लाज रही और उनलोगों ने ही भारत को यह सीरीज जीतने में मदद की. साथ ही साथ भारत की गेंदबाजो ने भी खासा प्रभावित किया. भारत ने 2 टेस्ट मैचो की सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हरा दिया है. भारतीय टीम ने मीरपुर के दूसरे टेस्ट मैच में बंगाल टाइगर्स को 3 विकेट से पराजित किया. इस सीरीज में भारतीय अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े, जिसमे से टेस्ट में सबसे तेज 400 विकेट और 3000 रन बनाने वाले दुसरे ऑलराउंडर बन गए है. उन्होंने 6 विकेट के अलावा महत्वपूर्ण 42 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. जिसके बाद अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एशिया में लगातार 18वीं सीरीज जीतीं

आश्विन के नाम ये नया रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दुसरे पारी में भारत की बल्लेबाजी स्ट्रगल कर रहा था तब आर. अश्विन भारत के लिए 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये. तब अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और 42 रनों की मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली. जिसके बदौलत आर. अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज विंसटन बेंचामिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ तोड़कर अपने नाम किया है. आज से 34 साल पहले  1988 में बेंचामिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 40 रन जोड़े थे.

अश्विन ने अय्यर के साथ मिलकर बनाया रिकॉर्ड साझेदारी

श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के आखरी इनिंग में भारत की भारत के लिए मैच जिताऊ नाबाद 71 रनों की साझेदारी करते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह चौथी इनिंग में भारत की ओर से 8वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस साझेदारी में अश्विन ने 42 रन और अय्यर ने 29 रन जोड़े.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).