क्रिकेट

IND vs BAN, T20 World Cup 2022: केएल राहुल ने कहा, मैं आउट होने के बारे में नहीं हिट करने के बारे में सोच रहा था

राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 156.25 के स्ट्राइक रेट से तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 50 रन बनाकर फॉर्म में आने का संकेत दिया और अपने पर किए गए अपार विश्वास को सही ठहराया.

IND vs BAN, T20 World Cup 2022: केएल राहुल ने कहा, मैं आउट होने के बारे में नहीं हिट करने के बारे में सोच रहा था
भारतीय सलामी बल्लेबाज KL राहुल ( Photo Credit: BCCI Twitter)

एडिलेड ओवल में टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल समर्थन किया था. मौजूदा टी20 विश्व कप में, सुपर 12 में 4, 9 और 9 के स्कोर के साथ, राहुल का बल्ला खामोश रहा. अपने आक्रामक रूप के बजाय, वह क्रीज पर अत्यधिक सतर्क दिखे और ज्यादा फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं किया. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश पर पांच रन से रोमांचक जीत के साथ भारत सेमीफाइनल के करीब, देखें हाइलाइट्स

लेकिन बुधवार को, राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 156.25 के स्ट्राइक रेट से तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 50 रन बनाकर फॉर्म में आने का संकेत दिया और अपने पर किए गए अपार विश्वास को सही ठहराया.

राहुल ने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट में फार्म हासिल करने का पूरा भरोसा है और बुधवार के मैच में उनकी शुरूआत उतनी अच्छी नहीं रही जितनी किसी ने उम्मीद की होगी.

उन्होंने कहा, "यह थोड़ा मिश्रित समय रहा है। मैं आस्ट्रेलिया में कुछ अच्छी पारियों के साथ आया था. अभ्यास में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पहले तीन मैच मेरे लिए अच्छे नहीं रहे."

राहुल ने मिड-इनिंग चैट में कहा, "वे आश्वस्त थे, एक बल्लेबाज के रूप में आप जानते हैं कि आप अच्छा खेल रहे हैं. मैं बहुत सी चीजें सही कर रहा था, मैं गेंद को अच्छी तरह से देख रहा था, इसलिए मुझे आउट होने की चिंता नहीं थी."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).