Ind vs Aus 4th Test 2023 Day 5 Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का आखिरी दिन WTC फाइनल के नजरिये से अहम, जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं और यह भारत में IND बनाम AUS चौथे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा. भारत में IND बनाम AUS चौथा टेस्ट 2023 की लाइव एक्शन देखने के लिए प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स 1/HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ देख सकते हैं.
विराट कोहली (186) और शुभमन गिल (128) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 178.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 571 रन बनाए. इस तरह भारतीय टीम ने मेहमान पर 91 रन की बढ़त बनाई. आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क और मैथ्यू कुहनमैन ने एक-एक विकेट लिया. तीसरे सत्र में 472/5 से आगे खेलते हुए कोहली और अक्षर पटेल ने तेज गति से रन बनाए। इससे आस्ट्रेलिया के स्कोर को बराबर करने में मदद मिली. अक्षर पटेल ने मेहमान टीम के स्पिनरों पर ताबड़तोड़ हमले किए और चौके-छक्कों की बरसात कर दी. जहां विराट ने भी संयम से खेलते हुए चौके से 150 रन पूरे किए, वहीं, अक्षर ने भी सिंगल लेकर अपने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया यह भी पढ़ें: शानदार पारी के बाद अक्षर पटेल ने कहा- मैं सिर्फ आत्मविश्वास को आगे बढ़ा रहा हूं
.
लेकिन स्टार्क की गेंद पर एक बार अक्षर (79) के बोल्ड हो जाने के बाद भारत के विकेट जल्द ही गिर गए। इस दौरान उमेश यादव बिना गेंद खेले रन आउट हो गए. वहीं, इसके बाद, रन बनाने के चक्कर में कोहली 186 रन पर कुहनमैन के शिकार बन गए। श्रेयस अय्यर चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके. इस वजह से भारत की पारी 571 रन पर सिमट गई। भारत ने आस्ट्रेलिया पर 91 रन की बढ़त बनाई है. दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 3 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 3 और नाइट वाचमैन कुहनमैन 0 पर नाबाद लौटे हैं. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कुहनमैन का कैच विकेटकीपर भरत नहीं लपक सके. आस्ट्रेलिया अभी 88 रन से पीछे है। टेस्ट मैच का पांचवां दिन काफी अहम होने वाला है.
इससे पहले, भारत ने चौथे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन रविवार को लंच तक अपना स्कोर 362/4 रन पहुंचा दिया और अभी वह आस्ट्रेलिया के 480 रन के स्कोर से 118 रन पीछे था. इस मैच में धीमी और सपाट पिच पर भारत ने 32 ओवर में 73 रन जोड़े। लंच के समय विराट 88 और के एस भरत 25 रन पर नाबाद थे. भारत ने इस सत्र में केवल आलराउंडर रवींद्र जडेजा का विकेट गंवाया था. जडेजा 28 रन बनाने के बाद टॉड मर्फी की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हुए. भारत का चौथा विकेट 309 के स्कोर पर गिरा था.
IND vs AUS 4th Test 2023 Day 5 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं और यह भारत में IND बनाम AUS चौथे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा. भारत में IND बनाम AUS चौथा टेस्ट 2023 की लाइव एक्शन देखने के लिए प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स 1/HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ देख सकते हैं.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट 2023 के 5 वे दिन की मुफ्त ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहा देखें?
भारत में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार उपलब्ध कराएगा. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग प्रशंसक Disney+ Hotstar ऐप या वेबसाइट (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ) पर देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

