Ind vs Aus 3rd Test 2021: दुसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित्त करने के बाद अगला मैच फतह करने के लिए ये होगी टीम इंडिया की रणनीति

भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में भी वे पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड में मिली शर्मनाक हार का हिसाब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चुकता कर लिया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-PTI)

मेलबर्न, 30 दिसम्बर : भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में भी वे पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड में मिली शर्मनाक हार का हिसाब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर चुकता कर लिया है. अपने कई अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

रहाणे ने मैच के बाद कहा, "इस (पांच गेंदबाजों की) योजना ने हमारे लिए अच्छा काम किया है. हम एक आलराउंडर के बारे में सोच रहे थे और जडेजा हमारे लिए शानदार रहे हैं." कोच शास्त्री ने कहा, हां, " हम पांच गेंदबाजों के साथ उतरेंगे." तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) चोटिल होकर दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे और अगर वह सात जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम प्रबंधन नवदीप सैनी, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को मौका दे सकता है. यह भी पढ़ें : India vs Australia 2nd Test 2020: मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल और सिराज करेंगे डेब्यू, इन दोनों की छुट्टी

शास्त्री ने कहा, "जडेजा एक बेहतरीन आलराउंडर है. इसलिए वह यहां हैं. वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. जब आप विदेश में खेलते हैं तो एक गेंदबाज के चोटिल होने के बाद दूसरे को मौका मिल सकता है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड