ILT20 Live Streaming In India: इंटरनेशनल लीग T20 में दुबई कैपिटल बनाम शारजाह वारियर्स के बीच मुकाबला आज, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
इंटरनेशनल लीग 2023 दुबई कैपिटल बनाम शारजाह वारियर्स मैच को आप जी सिनेमा ( Zee Cinema) पर टीवी पर लाइव देख सकते हैं या इस मुकाबले को आप ZEE5 ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं.
21 जनवरी (शनिवार) को इंटरनेशनल लीग टी20 2023 के 10वे मैच में दुबई कैपिटल्स का सामना शारजाह वॉरियर्स से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार 3:30 बजे से खेला जाएगा. दुबई कैपिटल्स ने अबू धाबी नाइट राइडर्स को 73 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. हालांकि लगातार दो बार हारने के बाद वह चौथे नंबर पर आ गया है. वहीं दूसरी ओर शारजाह वॉरियर्स का प्रदर्शन बेहद ख़राब है. न तो बल्लेबाजी इकाई और न ही गेंदबाजी आक्रमण एकजुट हो सका, जिसके परिणामस्वरूप लगातार तीन मुक़ाबले हार चुकी है. सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए उन्हें अपने खेल में सुधार करना होगा.
दुबई कैपिटल बनाम शारजाह वारियर्स कब और कहाँ खेला जाएगा?
21 जनवरी (शनिवार) को इंटरनेशनल लीग टी20 2023 के 10वे मैच में दुबई कैपिटल बनाम शारजाह वारियर्स मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीकन T20 लीग में पर्ल रॉयल्स बनाम एमआई केपटाउन के बीच मुकाबला आज, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
दुबई कैपिटल्स और शारजाह वारियर्स के बीच मुकाबला कब- कहां और कैसे देखें?
इंटरनेशनल लीग 2023 दुबई कैपिटल बनाम शारजाह वारियर्स मैच को आप जी सिनेमा ( Zee Cinema) पर टीवी पर लाइव देख सकते हैं या इस मुकाबले को आप ZEE5 ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं.
ट्वीट देखें:
A must win clash is headed your way!
Catch #DCvSW open the #BawaalBingeWeekend with Cricket Safari from 3:00 PM and the match from 3:30 PM.#CricketOnZee #HarBallBawaal #DPWorldILT20 pic.twitter.com/PgILd1q7F1
— Zee Cricket (@ilt20onzee) January 21, 2023
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

