क्रिकेट

ILT20 Live Streaming In India: इंटरनेशनल लीग T20 में दुबई कैपिटल्स और गल्फ जाइंट्स के बीच मुकाबला आज, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

इंटरनेशनल लीग 2023 दुबई कैपिटल बनाम गल्फ जायंट्स मैच को आप जी सिनेमा ( Zee Cinema) पर टीवी पर लाइव देख सकते हैं या इस मुकाबले को आप ZEE5 ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं.

ILT20 Live Streaming In India: इंटरनेशनल लीग T20 में दुबई कैपिटल्स और गल्फ जाइंट्स के बीच मुकाबला आज, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
Gulf Giants (Photo Credit: Gulf Giants/ Twitter)

19 जनवरी को इंटरनेशनल लीग T20 2023 के 8वे मैच में दुबई कैपिटल्स और गल्फ जाइंट्स के बीच मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जेम्स विंस की अगुआई वाली जायंट्स के पास इस मैच को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर जाने का अच्छा मौका होगा. वे 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. दूसरी ओर, रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) की अगुवाई में कैपिटल्स ने अबु धाबी नाइट राइडर्स को 73 रन के बड़े अंतर से हराकर अपने सफर की शुरुआत की. हालांकि, 16 जनवरी को जायंट्स को 6 विकेट की हार ने उन्हें थोड़ा पीछे कर दिया. कप्तान पॉवेल ने 38 रन और सिकंदर राजा ने 30 रन बनाए. फिर जायंट्स ने एक ओवर शेष रहते जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीकन T20 लीग में पर्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच मुकाबला आज, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

दुबई कैपिटल बनाम गल्फ जायंट्स कब और कहाँ खेला जाएगा?

19 जनवरी को इंटरनेशनल लीग T20 2023 के 8वे मैच में दुबई कैपिटल्स और गल्फ जाइंट्स के बीच मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

दुबई कैपिटल्स और गल्फ जाइंट्स के बीच मुकाबला कब- कहां और कैसे देखें?

इंटरनेशनल लीग 2023 दुबई कैपिटल बनाम गल्फ जायंट्स मैच को आप जी सिनेमा ( Zee Cinema) पर टीवी पर लाइव देख सकते हैं या इस मुकाबले को आप ZEE5 ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं.

ट्वीट देखें:

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).