Hockey World Cup 2018: कनाडा को हराकर नीदरलैंड ने पंहुची क्वार्टर फाइनल में, भारत से होगी भिडंत

थिज्स वान डेम के दो गोलों की मदद से नीदरलैंड ने मंगलवार को कनाडा को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर ओडिशा हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया.....

हॉकी विश्व कप नीदरलैंड और भारत की भिडंत (Photo Credit-Getty)

भुवनेश्वर: थिज्स वान डेम (Thijs van Dam) के दो गोलों की मदद से नीदरलैंड (Netherlands) ने मंगलवार को कनाडा (Canada) को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर ओडिशा हॉकी विश्व कप (Odisha Hockey World Cup) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड का सामना गुरुवार को भारत (India) से होगा. यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए क्रॉसओवर मैच में पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद नीदरलैंड के लिए लार्स बाल्क ने 16वें मिनट में मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.

इसके चार मिनट बाद ही नीदरलैंड ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. नीदरलैंड के लिए यह गोल रोबर्ट केम्पेरमैन ने 20वें मिनट में किया. पूल-डी में तीन मैचों में दो मैच जीतकर जीतकर दूसरे स्थान पर रहने वाली नीदरलैंड ने दूसरे हाफ में गेंद को अधिकतर समय तक कब्जे में रखा और कनाडा को मैच में वापसी करने को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. दूसरे हाफ में नीदरलैंड के लिए मैच का तीसरा गोल डेम ने किया. डेम ने यह गोल 40वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में किया.

यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2018: बेल्जियम ने भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

डेम के गोल करने के एक मिनट बाद ही थिएरी बिंरकमैन ने भी मैदानी गोल कर नीदरलैंड की बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया. मैच के चौथे और आखिरी क्वार्टर में डेम ने मैच में अपना दूसरा गोल कर नीदरलैंड को 5-0 की एकतरफा जीत दिला दी. डेम ने यह गोल 528वें मिनट में दागा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\