खेल

India vs Germany, FIH Pro League Live Streaming: हॉकी प्रो लीग में भारत और जर्मनी के बीच मुकाबला आज, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच 

भारत में इंडिया बनाम जर्मनी हॉकी प्रो लीग मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी टीवी चैनलों पर किया जाएगा. मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी.

India vs Germany, FIH Pro League Live Streaming: हॉकी प्रो लीग में भारत और जर्मनी के बीच मुकाबला आज, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच 
हॉकी टीम इंडिया (Photo Credits: Odisha Sports/Twitter)

10 मार्च (शुक्रवार) को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग  2022-23 मैच में भारतीय टीम जर्मनी से भिड़ेगी. हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर 2023 ओडिशा हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई थी. टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में शानदार प्रदर्शन कर आत्मविश्वास हासिल करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी. वर्तमान में भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, उसने पिछले साल अक्टूबर में कलिंगा स्टेडियम में FIH हॉकी प्रो लीग में न्यूजीलैंड और स्पेन की मेजबानी की थी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-3 और 7-4 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. तब वे स्पेन के खिलाफ 3-2 से हारे और 2-2 से ड्रॉ रहे. दूसरी ओर, जर्मनी की पुरुष हॉकी टीम, जो FIH पुरुष हॉकी प्रो लीग में चार मैचों में आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, हाल ही में FIH ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है.

हॉकी प्रो लीग में भारत बनाम जर्मनी मैच कब और कहाँ आयोजित किया जाएगा?

10 मार्च को हॉकी प्रो लीग में भारत बनाम जर्मनी मैच भुवनेश्वर के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: धोनी ने शुरू की आगामी आईपीएल सत्र की तैयारी, ग्राउंड पर लगाए छक्को की बौछार, देखें वीडियो

 

भारत बनाम जर्मनी हॉकी प्रो लीग की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में इंडिया बनाम जर्मनी हॉकी प्रो लीग मैचों का सीधा प्रसारण  स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी टीवी चैनलों पर किया जाएगा. मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी.

ट्वीट देखें:

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).