कोविड 19 के खिलाफ जंग में हिमा दास ने एक महीने की तनख्वाह दी
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और 400 मीटर में अंडर 20 विश्व चैम्पियन हिमा गुवाहाटी में इंडियन आइल में मानव संसाधन अधिकारी है.
नयी दिल्ली: भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास (Hima Das) ने कोविड 19 (Coronavirus) महामारी के खिलाफ लड़ाईमें असम सरकार की मदद के लिये अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का फैसला किया है. एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और 400 मीटर में अंडर 20 विश्व चैम्पियन हिमा गुवाहाटी में इंडियन आइल में मानव संसाधन अधिकारी है. उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ यह समय एक साथ खड़े होने और एक दूसरे की मदद का है. मैं कोरोना वायरस के खिलाफइस लड़ाई में असम आरोग्य निधि खाते में एक महीने का वेतन दे रही हूं. ’’
इससे पहले बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू, पहलवान बजरंग पूनिया, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी दान दे चुके हैं. असम में भी तक एक भी पॉजीटिव मामला नहीं आया है लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन का वहां भी सख्ती से पालन हो रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
ब्राज़ील में चमगादड़ों में फैलाया आतंक, वैज्ञानिकों ने कोविड जैसे नए वायरस का पता लगाया
\