Indian Players Heated Exchange With Pakistani: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मैच में फाउल पर भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक, देखें वीडियो
भारत के जुगराज सिंह को एक गोल का बचाव करते समय पाकिस्तान के अशरफ राणा द्वारा खतरनाक तरीके से फाउल किया गया. भारतीय खिलाड़ी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्षों पर हमला किया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.
- Read in
- हिंदी
India National Hockey Team vs Pakistan National Hockey Team: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय हॉकी टीम का मुकाबला 14 सितम्बर(शनिवार) को चाइना(People’s Republic of China) के होलुनबीर(Hulunbuir) स्थित मोकी ट्रेनिंग बेस(Moqi Training Base) में खेला गया. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी लीग चरण के मुकाबले में पाकिस्तान पर जीत के बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. यह एक करीबी मुकाबला होने के बावजूद, भारत ने 2-1 के मामूली अंतर से खेल में जीत हासिल की. खेल के दौरान, भारत के जुगराज सिंह को एक गोल का बचाव करते समय पाकिस्तान के अशरफ राणा द्वारा खतरनाक तरीके से फाउल किया गया. भारतीय खिलाड़ी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्षों पर हमला किया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
भारतीय और पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो
Players clash during India vs Pakistan Hockey 🏑 match of Asian Champions Trophy. 🇮🇳v🇵🇰@jarmanpreet04 @13harmanpreet @manpreetpawar07 @iSunilTaneja @vikrantgupta73 @razi_haider #INDvPAK #Hockey #HockeyIndia #ACT24 pic.twitter.com/8mHLGKnP8s
— Harsh Tegta (@iamharshtegta) September 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

