Durand Cup 2025 Full Schedule: ईस्ट बंगाल बनाम साउथ यूनाइटेड से होगी डुरंड कप शुरुआत, जानिए सभी मुकाबलों की वेन्यू, डेट, टाइम समेत टूर्नामेंट का फुल फिक्स्चर

भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप 2025 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. उद्घाटन मुकाबला ईस्ट बंगाल एफसी और साउथ यूनाइटेड एफसी के बीच कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में शाम 5:30 बजे खेला जाएगा. पिछले साल की तुलना में इस बार केवल 6 इंडियन सुपर लीग (ISL) टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं

Durand Cup(Photo Credits:-X Formerly Twitter)

Durand Cup 2025 Full Schedule: भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप 2025 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. उद्घाटन मुकाबला ईस्ट बंगाल एफसी और साउथ यूनाइटेड एफसी के बीच कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में शाम 5:30 बजे खेला जाएगा. पिछले साल की तुलना में इस बार केवल 6 इंडियन सुपर लीग (ISL) टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं, जिनमें ईस्ट बंगाल, मोहन बागान सुपर जायंट, जमशेदपुर एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड, पंजाब एफसी, और मोहम्मडन एससी शामिल हैं. वहीं आई-लीग से डायमंड हार्बर एफसी, शिलांग लाजोंग और नामधारी एफसी जैसी टीमें भाग लेंगी. जानिए कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा फीफा क्लब वर्ल्ड कप, यहां देखें टीमें, वेन्यू, टाइमिंग समेत का पूरा शेड्यूल

गत विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड अपना पहला मैच 2 अगस्त को खेलेगी, हालांकि उनका प्रतिद्वंद्वी विदेशी टीम अब तक तय नहीं हुआ है. टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण 16 अगस्त से शुरू होगा, और फाइनल 23 अगस्त को खेला जाएगा.

डुरंड कप 2025 का पूरा शेड्यूल (ग्रुप स्टेज):

तारीख ग्रुप मुकाबला समय स्थान
23 जुलाई A ईस्ट बंगाल FC बनाम साउथ यूनाइटेड FC 17:30 कोलकाता
24 जुलाई C जमशेदपुर FC बनाम फॉरेन सर्विसेज 1 17:30 जमशेदपुर
26 जुलाई E शिलांग लाजोंग बनाम फॉरेन सर्विसेज 2 16:00 शिलांग
27 जुलाई D ITBP FT बनाम कार्बी आंगलोंग 16:00 कोकराझार
27 जुलाई A इंडियन एयरफोर्स FT बनाम साउथ यूनाइटेड FC 19:00 कोलकाता
28 जुलाई B मोहम्मडन SC बनाम डायमंड हार्बर FC 19:00 कोलकाता
29 जुलाई C जमशेदपुर FC बनाम इंडियन आर्मी FT 16:00 जमशेदपुर
29 जुलाई E शिलांग लाजोंग बनाम रंगदाजिएड यूनाइटेड FC 19:00 शिलांग
30 जुलाई F TRAU FC बनाम नेरोका FC 16:00 इंफाल
30 जुलाई A नामधारी FC बनाम साउथ यूनाइटेड FC 19:00 कोलकाता
31 जुलाई B मोहन बागान SG बनाम मोहम्मडन SC 16:00 कोलकाता
31 जुलाई D बोडोलैंड FC बनाम कार्बी आंगलोंग 19:00 कोकराझार
1 अगस्त F इंडियन नेवी FT बनाम रियल कश्मीर FC 16:00 इंफाल
1 अगस्त B डायमंड हार्बर FC बनाम BSF FT 19:00 कोलकाता
2 अगस्त C फॉरेन सर्विसेज 1 बनाम लद्दाख FC 16:00 जमशेदपुर
2 अगस्त E नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम फॉरेन सर्विसेज 2 19:00 शिलांग
3 अगस्त D कार्बी आंगलोंग बनाम पंजाब FC 16:00 कोकराझार
3 अगस्त A नामधारी FC बनाम इंडियन एयरफोर्स FT 19:00 कोलकाता
4 अगस्त F TRAU FC बनाम रियल कश्मीर FC 16:00 इंफाल
4 अगस्त B मोहन बागान SG बनाम BSF FT 19:00 कोलकाता
5 अगस्त E रंगदाजिएड यूनाइटेड बनाम फॉरेन सर्विसेज 2 19:00 शिलांग
5 अगस्त C इंडियन आर्मी FT बनाम फॉरेन सर्विसेज 1 19:00 जमशेदपुर
6 अगस्त D ITBP FT बनाम पंजाब FC 16:00 कोकराझार
6 अगस्त A ईस्ट बंगाल FC बनाम नामधारी FC 19:00 कोलकाता
7 अगस्त B BSF FT बनाम मोहम्मडन SC 16:00 कोलकाता
7 अगस्त F नेरोका FC बनाम इंडियन नेवी FT 16:00 इंफाल
8 अगस्त C जमशेदपुर FC बनाम लद्दाख FC 16:00 जमशेदपुर
8 अगस्त E शिलांग लाजोंग बनाम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC 19:00 शिलांग
9 अगस्त D बोडोलैंड FC बनाम पंजाब FC 16:00 कोकराझार
9 अगस्त B डायमंड हार्बर FC बनाम मोहन बागान SG 19:00 कोलकाता
10 अगस्त F नेरोका FC बनाम रियल कश्मीर FC 16:00 इंफाल
10 अगस्त A ईस्ट बंगाल FC बनाम इंडियन एयरफोर्स FT 19:00 कोलकाता
11 अगस्त C इंडियन आर्मी FT बनाम लद्दाख FC 16:00 जमशेदपुर
11 अगस्त E नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम रंगदाजिएड यूनाइटेड FC 19:00 शिलांग
12 अगस्त F TRAU FC बनाम इंडियन नेवी FT 16:00 इंफाल
12 अगस्त D बोडोलैंड FC बनाम ITBP FT 19:00 कोकराझार

 नॉकआउट चरण:

तारीख चरण मुकाबला समय स्थान
16 अगस्त क्वार्टर फाइनल 1 TBD बनाम TBD TBD TBD
16 अगस्त क्वार्टर फाइनल 2 TBD बनाम TBD TBD TBD
17 अगस्त क्वार्टर फाइनल 3 TBD बनाम TBD TBD TBD
17 अगस्त क्वार्टर फाइनल 4 TBD बनाम TBD TBD TBD
19 अगस्त सेमीफाइनल 1 QF1 विजेता बनाम QF2 विजेता TBD TBD
20 अगस्त सेमीफाइनल 2 QF3 विजेता बनाम QF4 विजेता TBD TBD
23 अगस्त फाइनल SF1 विजेता बनाम SF2 विजेता TBD TBD

डुरंड कप 2025 इस बार कम ISL टीमों के साथ, लेकिन अधिक प्रतिस्पर्धात्मकता के साथ लौट रहा है. ईस्ट बंगाल और मोहन बागान जैसी पारंपरिक टीमें, साथ ही आई-लीग और सैन्य बलों की टीमें इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाएंगी.

Share Now

\