Lionel Messi Spiderman Celebration Video: लीग कप के क्वार्टरफाइनल में चार्लोट एफसी के खिलाफ  गोल करने के बाद लियोनेल मेस्सी ने स्पाइडरमैन के अंदाज में मनाया जश्न, देखें वीडियो

Lionel Messi Spiderman Celebration Video: 12 अगस्त (शनिवार) को डीआरवी पीएनके स्टेडियम में लीग कप 2023 के क्वार्टर फाइनल में इंटर मियामी का मुकाबला चार्लोट एफसी से हुआ. लियोनेल मेस्सी के नेतृत्व वाली इंटर मियामी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार्लोट को 4-0 से हराया. मेसी ने भी अपना क्लास दिखाते हुए एक गोल किया. गोल करने के बाद स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी ने स्पाइडरमैन के अंदाज में सेलिब्रेशन किया. इससे पहले, उन्होंने थॉर और ब्लैक पैंथर जैसे अन्य सुपरहीरो करेक्टर  को ट्रिब्यूट देने के लिए एक उत्सव मनाया था. मेसी ने इस बार स्पाइडरमैन को सम्मानित करने का फैसला किया.

वीडियो देखें: