इंग्लैंड: नेशन्स लीग को लेकर कप्तान हैरी केन ने दिया बयान, कहा- विश्व कप के प्रदर्शन से बड़ी होगी यह जीत

इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान हैरी केन (Harry Kane) का कहना है कि अगर उनकी टीम नेशन्स लीग का खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है...

कप्तान हैरी केन (Photo Credit- Twitter)

लंदन:  इंग्लैंड (England) फुटबाल टीम के कप्तान हैरी केन (Harry Kane) का कहना है कि अगर उनकी टीम नेशन्स लीग का खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है तो यह जीत पिछले साल हुए फीफा विश्व कप में उनके टीम द्वारा किए गए प्रदर्शन से बड़ी होगी. इंग्लैंड की टीम जून में नेशन्स लीग के सेमीफाइनल में नीदरलैंड की टीम का सामना करेगी.

बीबीसी ने केन के हवाले से बताया, "इंग्लैंड की जर्सी में एक ट्रॉफी जीतने का मौका बार-बार नहीं मिलता. अगर हम ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो पाते हैं तो मेरी नजर में यह जीत 2018 में टीम द्वारा किए गए प्रदर्शन से बड़ी होगी." इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 में विश्व कप का खिताब जीता था, जो अबतक की उसकी एकमात्र प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी है.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2018: इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचा क्रोएशिया, फ्रांस से होगा भिड़ंत

केन ने कहा, "उम्मीद है कि हम खिताब जीत पाएंगे. जाहिर तौर पर 2018 मेरे लिए शानदार रहा, लेकिन टीम प्रमुख है और हम खिताब जीतना चहते हैं. हम प्रशंसकों को खुश और गौरवान्वित करना चाहते हैं." इंग्लैंड ने 2018 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\