Haiti vs Scotland, FIFA World Cup 2026 Live Score Update: हैती और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

स्कॉटलैंड की टीम हाल के वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करती रही है और विश्व कप में वापसी के बाद जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. टीम के पास एंडी रॉबर्टसन, स्कॉट मैकटॉमिने, जॉन मैकगिन और चे एडम्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. दूसरी ओर हैती की टीम डकेन्स नाजोन, फ्रांट्जडी पिएरोट, डेरेक एटियेन जूनियर और जोसू कासिमिर जैसे खिलाड़ियों के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Haiti National Football Team vs Scotland National Football Team, FIFA World Cup 2026 Live Score Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हैती और स्कॉटलैंड (Haiti vs Scotland) की टीमें अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज यानी 14 जून को बोस्टन स्टेडियम (Boston Stadium), फॉक्सबोरो में खेला जा रहा हैं. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 6:30 बजे से खेला जा रहा हैं. स्कॉटलैंड की टीम 28 साल बाद फीफा विश्व कप में वापसी कर रही है, जबकि हैती 1974 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड की टीम हाल के वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करती रही है और विश्व कप में वापसी के बाद जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. टीम के पास एंडी रॉबर्टसन, स्कॉट मैकटॉमिने, जॉन मैकगिन और चे एडम्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. दूसरी ओर हैती की टीम डकेन्स नाजोन, फ्रांट्जडी पिएरोट, डेरेक एटियेन जूनियर और जोसू कासिमिर जैसे खिलाड़ियों के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों की नजर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने पर होगी.

हैती राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Haiti National Football Team vs Scotland National Football Team Match Scorecard)

हैती और स्कॉटलैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला आज यानी 14 जून को बोस्टन स्टेडियम, फॉक्सबोरो में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जा रहा हैं. भारत में हैती और स्कॉटलैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर देखा जा सकता है. इसके अलावा भारत में हैती और स्कॉटलैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

नोट: हैती राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के इस मुकाबले की लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट