FIFA World Cup 2026 Schedule Today: 19 जून को खेले जाएंगे तीन बड़े मुकाबले, जानें भारतीय समयानुसार मैचों का पूरा शेड्यूल

ग्रुप चरण के ये मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, हर अंक की कीमत बढ़ती जा रही है. ऐसे में 19 जून का दिन भी फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर रहने वाला है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

FIFA World Cup 2026 Schedule Today: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में हर टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए अहम अंक जुटाने की कोशिश कर रही है. 19 जून को भी फुटबॉल प्रशंसकों को तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनमें ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की टीमें मैदान पर उतरेंगी. What Is The Legacy Badge? फीफा वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्यों पहन रहे हैं लेगसी बैज? जानिए इसकी खास वजह

पिछले मैच दिवस पर इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था, जबकि कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से मात दी थी. अब सभी की नजरें शुक्रवार को होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं.

स्विट्जरलैंड बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना

दिन का पहला मुकाबला ग्रुप-बी की टीमों स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. यह मुकाबला लॉस एंजिलिस के इंग्लवुड स्थित सोफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

कनाडा बनाम कतर

दूसरे मुकाबले में ग्रुप-बी की ही कनाडा और कतर की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीत उन्हें अगले दौर की रेस में मजबूत स्थिति दिला सकती है. यह मुकाबला वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में आयोजित होगा.

मेक्सिको बनाम दक्षिण कोरिया

दिन का तीसरा और आखिरी मुकाबला ग्रुप-ए में सह-मेजबान मेक्सिको और दक्षिण कोरिया के बीच खेला जाएगा. मेक्सिको अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत हासिल करना चाहेगा, जबकि दक्षिण कोरिया भी महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.

19 जून 2026 का FIFA World Cup शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

मुकाबला समय (IST) स्थान ग्रुप
स्विट्जरलैंड बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना रात 12:30 बजे सोफी स्टेडियम, इंग्लवुड, लॉस एंजिलिस ग्रुप B
कनाडा बनाम कतर सुबह 3:30 बजे बीसी प्लेस, वैंकूवर ग्रुप B
मेक्सिको बनाम दक्षिण कोरिया सुबह 6:30 बजे ग्वाडलाहारा स्टेडियम, ग्वाडलाहारा ग्रुप A

ग्रुप चरण के ये मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, हर अंक की कीमत बढ़ती जा रही है. ऐसे में 19 जून का दिन भी फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर रहने वाला है.

Share Now