Asian Games 2023: सुनील छेत्री ने आखिरी क्षणों में दागा गोल, भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया

शुरुआती गेम में चीन के खिलाफ करारी हार के बाद भारत ने गुरुवार को कप्तान सुनील छेत्री के 85वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से बांग्लादेश पर 1-0 से रोमांचक जीत हासिल की. साथ ही टीम ने अगले राउंड में क्वालिफिकेशन की उम्मीदें अब भी कायम रखीं.

सुनील छेत्री (Photo credit: Twitter @IndianFootball)

हांगझाऊ: शुरुआती गेम में चीन के खिलाफ करारी हार के बाद भारत ने गुरुवार को कप्तान सुनील छेत्री के 85वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से बांग्लादेश पर 1-0 से रोमांचक जीत हासिल की. साथ ही टीम ने अगले राउंड में क्वालिफिकेशन की उम्मीदें अब भी कायम रखीं.

इस जीत ने भारत को ग्रुप ए में दो मैचों में तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया. शीर्ष दो टीमों के साथ-साथ छह सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में से चार टीमें 16वें राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी. Varanasi International Cricket Stadium: काशी में अर्ध चंद्राकार स्टेडियम के अनोखे वास्तुशिल्प में डमरू, बेलपत्र और त्रिशूल की दिखेगी झलक

भारत ने खेल की तेज शुरुआत की लेकिन पहले हाफ में भारत की कड़ी मेहनत रंग नहीं लाई. टीम ने तीन अच्छे शॉट लिए, जिसमें छेत्री और राहुल केपी के प्रयास शामिल थे लेकिन सफल नहीं हुए. हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा.

दूसरे हाफ में टीम ने आक्रमक खेल दिखाया. मगर बांग्लादेश की टीम ने भी मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया.

मैच शुरु होने के 84 मिनट बीत जाने के बाद भी दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं किया गया था. ऐसा लगा कि मैच का अंजाम ड्रॉ की ओर जा रहा था, लेकिन 85वें मिनट के खेल में सुनील छेत्री ने गोल दागकर मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\