कंगाल पाकिस्तान पर एक और मुसीबत, FIH ने लगाया भारी जुर्माना, रोने लगे इमरान के अधिकारी!
शाहबाज ने कहा, ‘मैंने एफआईएच के सदस्यों को कहा है कि प्रो लीग में टीम भेजने के लिए हमारे पास पैसे नहीं है तो हम इतना भारी जुर्माना कहा से चुकाएंगे.
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने प्रो लीग प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करने पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) पर 170,000 यूरो का जुर्माना (Fine) लगाया है लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीएचएफ ने कहा कि वे जुर्माने की रकम अदा करने की स्थिति में नहीं है. पीएचएफ ने पुष्टि की कि अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रो लीग मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम नहीं भेजने पर एफआईएच ने इस हफ्ते हुई कार्यकारी बोर्ड बैठक में पाकिस्तान पर 170,000 यूरो का जुर्माना लगाया. पीएचएफ के सचिव शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने एफआईएच से जुर्माने की रकम को कम करने के लिए कहा है और इसे किश्तों में इसका भुगतान करने की मांग की है.
शाहबाज ने कहा, ‘मैंने एफआईएच के सदस्यों को कहा है कि प्रो लीग में टीम भेजने के लिए हमारे पास पैसे नहीं है तो हम इतना भारी जुर्माना कहा से चुकाएंगे. मैंने उनसे कहा कि उन्हें पाकिस्तान हॉकी के संकट को समझना चाहिए और जुर्माना लगाने कि जगह हमारी मदद करनी चाहिए.’
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ओलंपियन शाहबाज ने कहा, ‘फिलहाल मैं इस बात को लेकर राहत महसूस कर रहा हूं कि एफआईएच ने हम पर प्रतिबंध नहीं लगाया लेकिन मैं उन्हें इस बात के लिए तैयार करने की कोशिश करूंगा कि जुर्माने को किश्तों में अदा करने की छूट दी जाए.’ यह भी पढ़ें- IPL 2019: धोनी की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से रौंदा
एफआईएच ने पीएचएफ को 20 जून तक जुर्माने की रकम अदा करने की तिथि दी है और ऐसा नहीं करने की स्थिति में जुर्माना दोगुना हो जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

