IPL 2019: धोनी की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से रौंदा
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 33वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 6 विकेट से हराते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 33वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 6 विकेट से हराते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया है.
मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली. डेविड वार्नर जहां 50 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बनें वहीं जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 61 रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान केन विलियम्सन ने 03, विजय शंकर ने 07, दीपक हुड्डा ने 13, और यूसुफ पठान ने नाबाद 0 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद की कसी गेंदबाजी, चेन्नई ने दिया 133 रनों का लक्ष्य
मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए इमरान ताहिर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए. ताहिर के अलावा दीपक चाहर और कर्ण शर्मा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2019 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

